पुणे में व्यक्ति ने विवाद को लेकर महिला को आग लगा दी वह खुद भी झुलस गया और उसकी मौत हो गई

पुणे में   व्यक्ति ने विवाद को लेकर महिला को आग लगा दी  वह खुद भी झुलस गया और उसकी मौत हो गई

पुणे:महाराष्ट्र में यहां 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने विवाद को लेकर एक महिला को आग लगा दी, जिस दौरान वह खुद भी झुलस गया और उसकी मौत हो गई जबकि महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुणे के सोमनाथ नगर में महिला के स्वामित्व वाली एक सिलाई की दुकान में सोमवार देर रात हुई घटना के दौरान जब एक अन्य व्यक्ति ने हस्तक्षेप की कोशिश की तो वह भी झुलस गया।

Read More मुंबई में दर्दनाक हादसा: खार वेस्ट में निर्माण स्थल से पेड़ गिरने के एक हफ्ते बाद 14 वर्षीय लड़की की मौत

चंदन नगर थाने के निरीक्षक सुनील जाधव ने कहा, “मृतक की पहचान मिलिंद नाथसागर के रूप में हुई, वह महिला बाला जेनिंग (32) के साथ उसकी दुकान पर काम करता था, लेकिन उसने आठ दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया था। इससे नाराज होकर नाथसागर रात करीब 11 बजे दुकान पर गया और महिला पर पेट्रोल डाल कर लाइटर से आग लगा दी।”

Read More ठाणे की विशेष NDPS कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘चिंकू पठान’ से जुड़े MD ड्रग सिंडिकेट केस में 5 दोषी करार

उन्होंने कहा, “नाथसागर भी झुलस गया और बाद में उसकी मौत हो गई। महिला 90 फीसदी जल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत गंभीर है।

Read More दक्षिण मुंबई में बिजली संकट गहराया, बार-बार हो रहे पावर कट से बढ़ी लोगों की परेशानी

उन्होंने बताया कि पास में मोबाइल की दुकान चलाने वाला एक अन्य व्यक्ति बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचा। अधिकारी ने कहा कि वह भी 35 प्रतिशत जल गया और उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Read More मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू

पुलिस ने कहा कि नाथसागर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags: