मुंबई और आसपास के उपनगरों के कई इलाकों में बिजली गुल

मुंबई और आसपास के उपनगरों के कई इलाकों में बिजली गुल

मुंबई:देश की वित्तीय राजधानी मुंबई और आसपास के उपनगरों के कई इलाकों में मंगलवार सुबह बिजली गुल हो गई। ट्रांसमिशन लाइन में तकनीकी खामी की आशंका है।

बिजली कटौती ऐसे समय में की गई है, जब राज्य लगभग 2,500 मेगावाट की बिजली की कमी से जूझ रहा है, जिसके कारण बिजली वितरण निगम (डिस्कॉम) को अनिवार्य रूप से कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति में कटौती करनी पड़ रही है। इससे पहले इस साल फरवरी और अक्टूबर 2020 में भी राज्य में बिजली की समस्या उत्पन्न हुई थी।

Read More कल्याण में देर रात पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास 33 लोग हिरासत में

खबरों के अनुसार, मध्य मुंबई के कुछ हिस्सों के साथ-साथ मुंबई के नगरपालिका क्षेत्र में भांडुप तथा मुलुंड जैसे उपनगरों और ठाणे तथा डोंबिवली के आसपास के शहरों में सुबह करीब 10 बजे बिजली गुल हो गई थी।

Read More खारघर में पेड़ों की कटाई पर बवाल: PMC द्वारा 24 पुराने पेड़ काटने की मंजूरी के खिलाफ पर्यावरण प्रेमियों का विरोध

राज्य डिस्कॉम के एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण के पास पडघा में स्थित महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसमिशन कंपनी के सब स्टेशन में कोई तकनीकी खामी (ट्रिपिंग) के कारण ठाणे, भांडुप, मुलुंड, कल्याण और डोंबिवली जैसे इलाकों में राज्य डिस्कॉम ने बिजली की कटौती की है।

Read More मुंबई के लाइसेंसधारी फेरीवालों को मिलेंगे QR कोड आईडी कार्ड, निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत

अधिकारी ने बताया कि सेवाएं बहाल करने की कोशिश जारी है।
‘टॉटा पॉवर’ के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार, मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों को बिजली की आपूर्ति करने वाली ‘महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड’ (एमएसईटीसीएल) की लाइन में तकनीकी खामी के कारण मुंबई के कुछ हिस्सों में बिजली की कटौती की गई है।

Read More मुंबई में ऐप-आधारित कैब कंपनियों को टक्कर देने आ रही 'देवाभाऊ टैक्सी', 3,000 युवाओं को मिलेंगे परमिट

प्रवक्ता ने कहा कि सेवाएं बहाल करने की कोशिश जारी है।
कई प्रभावित इलाकों से करीब 70-80 मिनट के बाद बिजली बहाल होने की सूचना मिलनी शुरू हो गई थी।

वित्तीय राजधानी में आम तौर पर ‘लोड शेडिंग’ के तहत बिजली कटौती नहीं की जाती, लेकिन 2020 अक्टूबर में ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा था। उस समय उपनगरीय ट्रेन नेटवर्क की सेवाओं में भी व्यवधान आया था।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कदम: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का 120 kmph की रफ्तार पर सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्री सेवा
राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट ने कहा- 'भक्तों का दान पूरी तरह सुरक्षित'
महा टीईटी 2026 स्थगित: कथित पेपर लीक के बाद परीक्षा परिषद का बड़ा फैसला, MSCE ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
नवी मुंबई पुलिस की बड़ी पहल: यादव नगर और महापे में खुलीं दो नई आधुनिक पुलिस चौकियां, कम समय में मिलेगी सुरक्षा
मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी