पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार का पलटवार…

पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार का पलटवार…

Rokthok Lekhani

Read More ‘हम कहां जाएंगे?’ बांद्रा के गरीब नगर में बुलडोजर कार्रवाई के बीच भावुक दृश्य, बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ अभियान जारी

जलगांव: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को बीजेपी नेता और महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जोरदार हमला बोला। शरद पवार ने कहा कि 12 मार्च 1993 को एक मुस्लिम बहुल इलाके में भी विस्फोट होने के जिक्र वाले उनके बयान ने मुंबई में नए सिरे से सांप्रदायिक हिंसा नहीं होने दी थी। दरअसल बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने 29 साल पहले पवार की ओर से जानबूझ कर दिए गए एक असत्य बयान का गुरुवार को हवाला दिया और पवार की पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति में संलिप्त रहने का आरोप लगाया।

Read More गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 234 अवैध संरचनाएं हटाई गईं, काम को मिली रफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा था क‍ि 12 मार्च 1993 को, जब मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों से दहल गया था, शरद पवार जी ने एक मुस्लिम इलाके में एक और विस्फोट की कल्पना की। कानून व्यवस्था के बजाय तुष्टिकरण उनकी पहली प्राथमिकता थी। जब हम सांप्रदायिक सौहार्द्र की उम्मीद करते हैं तब इस तरह का यह दोहरा मानदंड क्यों?

Read More वर्ली NSCI डोम कॉन्सर्ट में युवक की मौत, महिला की तबीयत बिगड़ी; पुलिस ने शुरू की जांच

इस आरोप के बारे में जलगांव में पत्रकारों की ओर से पूछे जाने पर पवार ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था कि वह शहर में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के बाहरी ताकतों के मंसूबों को नाकाम करना चाहते थे। उन्होंने कहा क‍ि उन्होंने (फडणवीस ने) एक आरोप यह लगाया है कि मैंने घोषणा की थी कि बम विस्फोट 11 स्थानों (वास्तविक संख्या) के बजाय 12 स्थानों पर हुए हैं। मैंने एक मुस्लिम इलाके का (12वें विस्फोट स्थल के रूप में) जिक्र किया था।

Read More मुंबई: मराठी साइनबोर्ड न लगाने वाले 1,124 दुकानदारों पर BMC का एक्शन, कार्रवाई का अभियान हुआ तेज

पवार ने कहा क‍ि यह सौ फीसदी सही है। मैंने ऐसा कहा था। कारण कि जिन 11 स्थानों पर विस्फोट हुए थे उनमें सिद्धिविनायक मंदिर जैसे हिंदुओं के महत्वपूर्ण स्थान थे। पवार, उस वक्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा क‍ि मैंने विस्फोटों में इस्तेमाल की गई सामग्री की व्यक्तिगत रूप से जांच की थी…इस तरह की सामग्री भारत में नहीं बनती। इसका मतलब है कि एक पड़ोसी देश हिंदुओं और मुसलमानों को एक दूसरे से लड़ाना चाहता था और मुंबई को जलाना चाहता था। उन्‍होंने कहा क‍ि स्थानीय मुस्लिम इसमें शामिल नहीं थे…मैंने कहा था कि 12वां विस्फोट स्थल मोहम्मद अली रोड है। ताकि दंगा नहीं हो। एनसीपी प्रमुख ने शुक्रवार को यह भी कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि फडणवीस उन्हें जातिवाद से क्यों जोड़ रहे हैं।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कदम: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का 120 kmph की रफ्तार पर सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्री सेवा
राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट ने कहा- 'भक्तों का दान पूरी तरह सुरक्षित'
महा टीईटी 2026 स्थगित: कथित पेपर लीक के बाद परीक्षा परिषद का बड़ा फैसला, MSCE ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
नवी मुंबई पुलिस की बड़ी पहल: यादव नगर और महापे में खुलीं दो नई आधुनिक पुलिस चौकियां, कम समय में मिलेगी सुरक्षा
मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी