मुबंई के हवाईअड्डे पर दक्षिण-अफ्रीकी नागरिक के पास से 3.98 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है

मुबंई के  हवाईअड्डे पर दक्षिण-अफ्रीकी नागरिक के पास से 3.98 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है

मुबंई:स्वाप्क नियंत्रण ब्यूरो एनसीबी ने मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक दक्षिण-अफ्रीकी नागरिक के पास से 3.98 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत 24 करोड़ रुपये आंकी गई है। एनसीबी के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी के मुंबई क्षेत्र के अधिकारियों ने मंगलवार को उस व्यक्ति को रोका, जो जोहान्सबर्ग से आया था और जिसके पास एक लाल ट्रॉली बैग था।

Read More ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़; ₹3.03 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

एनसीबी ने एक बयान जारी कर बताया कि ट्रॉली बैग की तलाशी के दौरान अधिकारियों को उसमें छिपाए गए हेरोइन के चार पैकेट मिले, जिनका कुल वजन 3.98 किलोग्राम था।

Read More सीबीआई का बड़ा एक्शन: 62.42 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में मुंबई की कंपनी और उसके पार्टनर्स पर FIR दर्ज

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले साल 2021 में एनसीबी ने मुंबई हवाईअड्डे पर दक्षिण अफ्रीका की एक महिला को 3.9 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था।

Read More मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

Tags: