कोल्हापुर में विधानसभा सीट पर उपचुनाव जारी

कोल्हापुर में विधानसभा सीट पर उपचुनाव जारी

पुणे:महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है।

दिसंबर 2021 में कोविड​​​​-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव की मृत्यु से यह सीट रिक्त हो गयी थी, इस कारण यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे खत्म होगा। मतगणना 16 अप्रैल को होगी।

Read More महाराष्ट्र सरकार ने 14-लेन विरार-अलीबाग मल्टी-मॉडल कॉरिडोर के पहले चरण को दी मंजूरी, ₹31,793 करोड़ की मेगा परियोजना को मिली रफ्तार

चुनाव मैदान में 15 उम्मीदवार हैं और मुख्य मुकाबला राज्य में महाविकास अघाड़ी नीत सरकार के घटक दल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होने की संभावना है।

Read More महाराष्ट्र में RTI अपीलों का बढ़ता बैकलॉग, लंबित मामलों में 38% की बढ़ोतरी से पारदर्शिता पर सवाल

दिवंगत विधायक की पत्नी जयश्री जाधव कांग्रेस की उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने सत्यजीत कदम को चुनाव मैदान में उतारा है। जिला प्रशासन के अनुसार, 2.90 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 357 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Read More "मेरा शपथ ग्रहण तय था, लेकिन समय कम था" समीर भुजबल का बड़ा खुलासा

पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े ने सोमवार को मतदाताओं से बड़ी संख्या आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

Read More ​'उनकी निष्ठा और प्रतिष्ठा बिकाऊ है', बागी सांसदों पर आदित्य ठाकरे का तीखा हमला, लालच को विचारधारा से ऊपर रखने का लगाया आरोप

Tags: