Dutt's
Mumbai 

नालासोपारा जिला परिषद स्कूल में कुकर फटने से मची अफरा-तफरी

नालासोपारा जिला परिषद स्कूल में कुकर फटने से मची अफरा-तफरी   नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मंगलवार दोपहर मध्याह्न भोजन के लिए खिचड़ी बनाते समय कुकर अचानक फट गया। इस हादसे में दो छात्र झुलस गए। साथ ही बच्चों के लिए खाना बना रही रसोइया के भी झुलसने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और घायल छात्रों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल छात्रों की पहचान आयुष चौधरी और प्रसाद गौतम के रूप में हुई है।   
Read More...

Advertisement