Thane Municipal Corporation
Mumbai 

ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती

ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती महाराष्ट्र में मानसून की देरी के कारण ठाणे (Thane) जिले में गहरा जल संकट पैदा हो गया है। जिले को पानी की आपूर्ति करने वाले बांधों में 38 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है। इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए ठाणे महानगरपालिका (TMC) ने एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे शहर में 31 अगस्त तक 20 प्रतिशत पानी की कटौती (Water Cut) लागू कर दी है। प्रशासन ने नागरिकों से पानी बचाने की सख्त अपील की है।
Read More...
Mumbai 

ठाणे महानगरपालिका की प्रभाग रचना का प्रारूप जारी... कुल 131 सदस्य चुने जाएंगे

ठाणे महानगरपालिका की प्रभाग रचना का प्रारूप जारी...  कुल 131 सदस्य चुने जाएंगे ठाणे महापालिका में कुल 131 सदस्य चुने जाएंगे। इसके लिए 33 प्रभाग बनाए गए हैं। इनमें 32 प्रभाग चार-सदस्यीय तथा एक प्रभाग तीन सदस्यीय होगा। इस प्रकार नई रचना के तहत अधिकांश प्रभाग बड़े और बहु-सदस्यीय स्वरूप में होंगे। महापालिका प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण प्रारूप आराखड़ा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। साथ ही ठाणे महापालिका मुख्यालय स्थित कै. नरेंद्र बल्लाळ सभागृह (पहला मंजिल, पाचपाखाडी) और सभी प्रभाग समिति कार्यालयों में भी इसे कार्यालयीन समय में प्रदर्शित किया गया है। नागरिक सोमवार से शुक्रवार तक संबंधित कार्यालयों में जाकर यह प्रारूप देख सकते हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
Read More...
Mumbai 

ठाणे मनपा लगाएगी 950 सीसीटीवी, छात्रों की सुरक्षा अब कैमरों की नजर में...

ठाणे मनपा लगाएगी 950 सीसीटीवी, छात्रों की सुरक्षा अब कैमरों की नजर में... ठाणे मनपा के 77 इमारतों में संचालित 129 स्कूलों में लगभग 28 हजार विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से करीब 18 हजार छात्राएं हैं। उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। मनपा के विद्युत विभाग ने इसका कार्यभार संभाल लिया है और जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही कैमरे शुरू करने की योजना है।
Read More...
Mumbai 

ठाणे में 1247 दुकानें बिना मराठी बोर्ड के... ठाणे नगर निगम के सर्वे में सामने आई जानकारी

ठाणे में 1247 दुकानें बिना मराठी बोर्ड के... ठाणे नगर निगम के सर्वे में सामने आई जानकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ठाणे शहर में दुकानों के साइनबोर्ड मराठी में हैं या नहीं, इसके लिए मनपा प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है. पिछले छह दिनों में नगर निगम की टीम ने पाया कि 1 हजार 247 दुकानों के साइन मराठी में नहीं थे और इनमें से ज्यादातर दुकानें वागले एस्टेट, कोपरी-नौपाड़ा और उथलसर वार्ड समिति इलाकों में हैं.
Read More...

Advertisement