ठाणे महानगरपालिका की प्रभाग रचना का प्रारूप जारी... कुल 131 सदस्य चुने जाएंगे
Draft of Thane Municipal Corporation's division structure released... Total 131 members will be elected
ठाणे महापालिका में कुल 131 सदस्य चुने जाएंगे। इसके लिए 33 प्रभाग बनाए गए हैं। इनमें 32 प्रभाग चार-सदस्यीय तथा एक प्रभाग तीन सदस्यीय होगा। इस प्रकार नई रचना के तहत अधिकांश प्रभाग बड़े और बहु-सदस्यीय स्वरूप में होंगे। महापालिका प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण प्रारूप आराखड़ा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। साथ ही ठाणे महापालिका मुख्यालय स्थित कै. नरेंद्र बल्लाळ सभागृह (पहला मंजिल, पाचपाखाडी) और सभी प्रभाग समिति कार्यालयों में भी इसे कार्यालयीन समय में प्रदर्शित किया गया है। नागरिक सोमवार से शुक्रवार तक संबंधित कार्यालयों में जाकर यह प्रारूप देख सकते हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
ठाणे : महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद ठाणे महानगरपालिका की नई प्रभाग रचना का प्रारूप घोषित कर दिया गया है। इस प्रस्ताव को नागरिकों के लिए सार्वजनिक किया गया है। नगर आयुक्त सौरभ राव ने जानकारी दी कि इच्छुक नागरिक इस पर अपनी आपत्तियां और सुझाव 4 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम 1949 की धारा 5(3) के प्रावधानों के अंतर्गत प्रभागों और नगरसेवकों की संख्या तय की गई है।