Shilphata
Mumbai 

मुंबई : मेट्रो 12A का ऐलान, कल्याण-शिलफाटा होते हुए नवी मुंबई जुड़ेंगे

मुंबई : मेट्रो 12A का ऐलान, कल्याण-शिलफाटा होते हुए नवी मुंबई जुड़ेंगे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कल्याण से तलोजा तक 'मेट्रो 12' रूट के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 'मेट्रो 12 A' प्रोजेक्ट अब दहिसर मोरी से कल्याण शिलफाटा होते हुए तलोजा तक फैल जाएगा। सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने बताया कि 8414.53 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट के साथ ही सांसद शिंदे ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के जरिए शहर में हो रहे विकास के कामों का भी निरीक्षण किया। 
Read More...
Mumbai 

घनसोली और शिलफाटा के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत 4.8 किलोमीटर में से 4 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा 

घनसोली और शिलफाटा के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत 4.8 किलोमीटर में से 4 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा  बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत समुद्र के नीचे सुरंग (लगभग 21 किलोमीटर) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसमें 7 किलोमीटर लंबा समुद्री मार्ग शामिल है। महाराष्ट्र में घनसोली और शिलफाटा के बीच 4.8 किलोमीटर में से 4 किलोमीटर का हिस्सा पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम के अनुसार, पूरे कॉरिडोर पर एलिवेटेड वायडक्ट, प्रमुख नदी पुल, स्टेशन भवन और सुरंगों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
Read More...

Advertisement