trade
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... नई दिल्ली : 'ट्रेड डील ने टेक्सटाइल उद्योग को खत्म कर दिया', व्यापार समझौते पर राहुल गांधी का फिर बड़ा हमला
Published On
By Online Desk
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्र सरकार को अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर लगाया घेर रहे हैं। इसी के साथ वो लगातार टैरिफ का मुद्दा भी उठा रहे हैं। एक दिन पहले जहां राहुल गांधी ने किसान संघ के नेताओं से मुलाकात की। वहीं अब एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि इस व्यापार समझौते से देश का टेक्सटाइल उद्योग पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। अपने वीडियो में राहुल गांधी ने ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। इसी के साथ दावा किया कि यह समझौता भारत के कपास किसानों और टेक्सटाइल उद्योग के लिए नुकसानदायक साबित होगा। पुणे : पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, बेहिसाब नकदी बरामद
Published On
By Online Desk
शहर के कोंढवा इलाके में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोंढवा पुलिस स्टेशन की टीम ने काकड़े वस्ती स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी कर न केवल भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की, बल्कि एक घर की अलमारी से 1 करोड़ 85 हजार रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद कर सभी को चौंका दिया। मुंबई : अवैध वन्यजीव व्यापार पर बड़ी कार्रवाई; अभियान के दौरान 4.8 किलोग्राम से अधिक एम्बरग्रीस व्हेल की उल्टी ज़ब्त; चार लोग गिरफ्तार
Published On
By Online Desk
अवैध वन्यजीव व्यापार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, दापोली सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने अभियान के दौरान 4.8 किलोग्राम से अधिक एम्बरग्रीस, जिसे आमतौर पर व्हेल की उल्टी के रूप में जाना जाता है, ज़ब्त किया। उच्च-स्तरीय परफ्यूम में इस्तेमाल होने वाले दुर्लभ और अत्यधिक मूल्यवान पदार्थ, इस प्रतिबंधित पदार्थ की बिक्री वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 का उल्लंघन है। जम्मू : ई-नाम के जरिये पहली बार सीधा व्यापार; कश्मीर घाटी से सेब और नाशपाती से भरा ट्रक महाराष्ट्र पहुंचा
Published On
By Online Desk
जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के बीच ई-नाम के जरिये पहली बार सीधा व्यापार हुआ है। कश्मीर घाटी से सेब और नाशपाती से भरा एक ट्रक महाराष्ट्र के पूना स्थित गुलटेकडी कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) में पहुंचा है। इस ट्रक में 11 मीट्रिक टन फल थे। यह सौदा राष्ट्रीय कृषि बाजार यानी ई-नाम पोर्टल के जरिये किया गया। ई-नाम योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसका मकसद देश भर की कृषि उपज मंडियों को एक साझा डिजिटल मंच पर लाना है ताकि किसानों और व्यापारियों के बीच सीधा और पारदर्शी व्यापार हो सके। 
