French
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई : बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में फ्रांसीसी महिला से 98 लाख रुपये की कथित हीरा खरीद धोखाधड़ी
Published On
By Online Desk
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस ने हीरा खरीद के एक मामले में ‘शीतल सॉलिटेयर एलएलपी’ के कानूनी प्रतिनिधि रिमेश शाह के खिलाफ कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पेरिस की रहने वाली एक फ्रांसीसी महिला के साथ हीरा खरीदने के नाम पर करीब 98 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में शिकायत महिला के कानूनी प्रतिनिधि और अधिवक्ता मंगेश मुकुंद देवकर भोसले के माध्यम से दर्ज कराई गई। एफआईआर में दर्ज आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंबई : 17 फरवरी को पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंच रहे मुंबई, ट्रैफिक अडवाइजरी जारी
Published On
By Online Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17 फरवरी को मुंबई दौरे के मद्देनज़र कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जाम से बचने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है। इधर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के पहुंचने पर मुंबई नगर निगम की नवनियुक्त मेयर उनका स्वागत करेंगी। डीसीपी ट्रैफिक अजीत बोरहाडे ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे और किसी को असुविधा न हो। मुंबई : 27 वर्षीय एक फ्रांसीसी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला; 24 घंटे के भीतर धारावी से आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Online Desk
भारतीय दूतावास में फ्रांसीसी शिक्षिका के रूप में कार्यरत 27 वर्षीय एक फ्रांसीसी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही खार पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के भीतर धारावी से एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। 25 वर्षीय आरोपी की पहचान सुनील वाघेला के रूप में हुई है। वाघेला धारावी का ही निवासी है और वहीं पर उसका स्लम में कबाड़ का कारोबार है। मुंबई : उड़ान में 14 घंटे से अधिक की की देरी के दौरान एयरलाइन ने सिर्फ एक बर्गर और फ्रेंच फ्राई खाने के लिए दिया; स्पाइसजेट को 55 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश
Published On
By Online Desk
जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को एक यात्री को 55 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह मामला उस यात्री से जुड़ा है, जिसे उड़ान में 14 घंटे से अधिक की की देरी के दौरान एयरलाइन ने सिर्फ एक बर्गर और फ्रेंच फ्राई खाने के लिए दिया। आयोग ने इसे यात्रियों की उचित देखभाल में गंभीर कमी माना। आयोग के अध्यक्ष प्रदीप कडू और सदस्य गौरी कापसे ने कहा कि तकनीकी खराबी भले ही देरी का कारण रही हो, लेकिन इससे एयरलाइन अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो सकती। यात्रियों को पर्याप्त भोजन, पानी और आराम की सुविधा देना एयरलाइन का कर्तव्य है। आयोग ने साफ किया कि उड़ान रद्द होना या देरी होना आम बात हो सकती है, लेकिन इस दौरान यात्रियों को पूरी जानकारी और बुनियादी सुविधाएं देना जरूरी है। 
