lodged
Mumbai 

मुंबई: अटल सेतु पर बाइक दौड़ाने वाले बाइकर पर प्राथमिकी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश

मुंबई: अटल सेतु पर बाइक दौड़ाने वाले बाइकर पर प्राथमिकी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश मुंबई के बहुचर्चित अटल सेतु पर बाइक चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक बाइकर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उसकी पहचान कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अटल सेतु पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद एक बाइक सवार ने नियमों की अनदेखी करते हुए समुद्री पुल पर बाइक चलाई।
Read More...
Mumbai 

नवी मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समेत कई अधिकारियों पर एफआईआर, मृतक की पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप

नवी मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समेत कई अधिकारियों पर एफआईआर, मृतक की पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप बेलापुर स्थित प्रसिद्ध बिल्डर गुरुनाथ चिचकर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  के जोनल डायरेक्टर अमित घावटे और उनकी टीम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. एनआरआई सागरी पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर मृतक की पत्नी डॉ. किरण गुरुनाथ चिचकर (56) के लिखित बयान के आधार पर दर्ज की गई है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 308(3) (जबरन वसूली), 352, 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है.
Read More...
Mumbai 

मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज मुंबई के खार वेस्ट स्थित व्यस्त लिंकिंग रोड पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कंक्रीट का स्लैब गिरने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ग्रांट रोड निवासी नीरव निसार और मध्य प्रदेश से शादी में शामिल होने आए उनके दोस्त हर्ष पोरवाल एक दुकान के बाहर सनग्लासेस खरीदने के लिए रुके थे। 
Read More...
Maharashtra 

ठाणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के पदाधिकारी पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर एफआईआर 

ठाणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के पदाधिकारी पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर एफआईआर  राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के एक पदाधिकारी द्वारा आंदोलन के दौरान गलती से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। गलती का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद उनके खिलाफ मुंब्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
Read More...

Advertisement