राहुल बोस ने कहा मुझे 18 वर्ष की उम्र में पता चल गया था कि शादी मेरे लिए नहीं है

राहुल बोस ने कहा मुझे 18 वर्ष की उम्र में पता चल गया था कि शादी मेरे लिए नहीं है

मुंबई:अभिनेता राहुल बोस ‘नेटफ्लिक्स की एक सीरीज ‘इटरनली कन्फ्यूज्ड एंड इगर फॉर लव’ में एक युवक के पिता की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपनी भावनाओं को समझने को लेकर काफी जद्दोजहद कर रहा है

बोस ने युवावस्था में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि वह तब भी इस बात को लेकर काफी स्पष्ट थे कि उन्हें एक ‘‘खूबसूरत रिश्ता’’ चाहिए, लेकिन उसे कभी शादी में नहीं बदलना चाहेंगे

Read More ओमान की खाड़ी में भारतीय क्रू वाले जहाजों पर लगातार हमले, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ी चिंता

अपनी निजी जिंदगी के बारे में बेहद कम जानकारी साझा करने वाले बोस से जब पूछा गया कि वह उम्र के किस पड़ाव में प्यार के बारे में सबसे अधिक सोचते थे। इस पर बोस (54) ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, मैं आपको क्या बताऊं, मैं किस हद तक प्यार चाहता था…लेकिन 18 साल की उम्र में ही, मैंने कभी शादी ना करने का फैसला कर लिया था। तब मेरी मां ने कहा था कि ‘‘आने वाले पांच या 10 साल में देखेंगे’’। अगर वह जिंदा होती, तो उन्हें एहसास होता कि मैं सही था।

Read More दहिसर पुलिस का कमाल! CEIR और एक्सेल रिकॉर्ड की मदद से 3,500 से ज्यादा खोए मोबाइल बरामद

मुंबई में जन्मे अभिनेता ने कहा, प्यार, एकता, साथ रहना? जी हां। सच्चाई और खुशी से भरा लंबा और खूबसूरत रिश्ता? जी हां, लेकिन शादी मेरे लिए नहीं है।

Read More महाराष्ट्र साइबर की बड़ी कार्रवाई: कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार समेत कई लोगों पर FIR

सीरीज ‘इटरनली कन्फ्यूज्ड एंड इगर फॉर लव’ 18 मार्च से ‘नेटफ्लिक्स’ पर प्रसारित की जाएगी।

Read More ओमान के पास अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत, अंतरराष्ट्रीय कानून पर उठे सवाल

Tags:

Related Posts