वर्षा गायकवाड ने कहा परीक्षा का पर्चा लीक करने में शामिल पाए जाने पर स्कूलों का पंजीकरण रद्द होगा

वर्षा गायकवाड ने कहा परीक्षा का पर्चा लीक करने में शामिल पाए जाने पर स्कूलों का पंजीकरण रद्द होगा

मुंबई:महाराष्ट्र सरकार में मंत्री वर्षा गायकवाड ने बुधवार को कहा कि सरकार 10वीं कक्षा का परीक्षा प्रश्नपत्र लीक करने में शामिल पाए जाने पर स्कूल का पंजीकरण निलंबित करेगी।

राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री ने विधान परिषद के कुछ सदस्यों के एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।

Read More मीरा-भायंदर में रोड रेज बना ‘मराठी भाषा’ विवाद, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग तेज

गायकवाड ने कहा, “यदि कोई स्कूल 10वीं कक्षा की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने में शामिल पाया जाता है, तो उसका पंजीकरण समाप्त कर दिया जाएगा। यदि कोई स्कूल छात्रों को परीक्षा के दौरान उत्तरों की नकल करने की अनुमति देता है, तो शिक्षा विभाग अगली बार वहां परीक्षा नहीं आयोजित करेगा।

Read More ठाणे-बोरीवली अंडरग्राउंड टनल प्रोजेक्ट शुरू, 16 मई से एक साल तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

मंत्री ने सदन को यह भी बताया कि अहमदनगर में एक स्कूल, जिसने छात्रों को उत्तर की नकल करने की अनुमति दी थी, का पंजीकरण समाप्त किया जाएगा। जल्द ही इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा।

Read More मुंबई में पानी कटौती के बीच BMC सख्त, इलेक्ट्रिक पंप इस्तेमाल करने वालों पर होगी आपराधिक कार्रवाई

मंत्री ने कहा कि राज्य का स्कूल शिक्षा विभाग परीक्षाओं के आयोजन के लिए पहले ही गृह विभाग से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध कर चुका है, क्योंकि हर स्कूल में अब एक परीक्षा केंद्र है।

Read More ठाणे क्लस्टर पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, एकनाथ शिंदे ने प्रमुख परियोजनाएं MSRDC को सौंपने के निर्देश दिए

Tags: