धोखाधड़ी के एक मामले में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की मौत

धोखाधड़ी के एक मामले में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए  व्यक्ति  की मौत

मुंबई:मुंबई धोखाधड़ी के एक मामले में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 38 वर्षीय व्यक्ति की यहां एक अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही और प्रताड़ना के कारण उसकी जान गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अमोल सोनवणे को पंत नगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पड़ोसी नवी मुंबई के ऐरोली से लोगों को फ्लैट दिलवाने का वादा करके उन्हें धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। ऐसे ही एक मामले में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Read More जुहू चौपाटी पर दर्दनाक हादसा, समुद्र में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत

उन्होंने बताया कि सोनवणे को गिरफ्तार करने के बाद उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिसमें वह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद शनिवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे उपनगरीय घाटकोपर में राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उसका निधन हो गया।
उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए बाद में सरकारी जेजे अस्पताल भेजा गया।

Read More सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, पड़ोसी से सोशल मीडिया पोस्ट हटाने पर विचार करने को कहा

सोनवणे की बहन क्रांति बिचकुले ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके भाई को 13 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था और पुलिस उसके खिलाफ लगे आरोपों को हटाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग रही थी। पुलिस वाहन में ले जाते समय कुछ अधिकारियों ने उससे पांच लाख रुपये मांगे थे।

Read More मीरा-भाईंदर: काशीमीरा के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, 1 घायल

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही और प्रताड़ना के कारण उसकी मौत हुई है।

Read More मुंबई पुलिस ने साइबर ठगों का सर्वर हैक किया: 1.24 करोड़ SMS का रिकॉर्ड मिला, फर्जी APK फाइल से करते थे हैकिंग

उन्होंने कहा, वह परिवार में एकलौता कमाने वाला था। हिरासत में लिए जाने के दिन से ही उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। हम न्याय होने तक शव स्वीकार नहीं करेंगे। पुलिस को अब परिवार की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के आधार पर पंत नगर थाने में दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज किया गया है। सोनवणे के खिलाफ धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज थे और मामले की जांच जारी है।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कदम: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का 120 kmph की रफ्तार पर सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्री सेवा
राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट ने कहा- 'भक्तों का दान पूरी तरह सुरक्षित'
महा टीईटी 2026 स्थगित: कथित पेपर लीक के बाद परीक्षा परिषद का बड़ा फैसला, MSCE ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
नवी मुंबई पुलिस की बड़ी पहल: यादव नगर और महापे में खुलीं दो नई आधुनिक पुलिस चौकियां, कम समय में मिलेगी सुरक्षा
मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी