पालघर में नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पालघर में नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई:पालघर में 45 साल के एक व्यक्ति को वर्ष 2019 से लगातार अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बोइसर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्चियों की उम्र क्रमश: छह और 12 साल है और उन्होंने पुलिस को बताया कि जब भी वे इस घटना की जानकारी देने की कोशिश करतीं तो पिता उन्हें ऐसा करने से रोकता था और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था।

Read More मुंबई : 4.12 करोड़ की दवाएं जब्त, एफडीए ने अवैध कारोबार का किया भंडाफोड़

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़कियों से कथित तौर पर अलग-अलग मौकों पर दुष्कर्म किया, जब उनमें से कोई एक वहां नहीं होती थी। पुलिस ने बताया कि यह सिलसिला वर्ष 2019 से ही बच्चियों की मां की मौत के बाद से चल रहा था।

Read More मुंबई: प्रदर्शन पड़ा भारी, 8 हजार शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटेगा शिक्षा विभाग

पुलिस को पीड़िताओं ने बताया कि उनकी बड़ी बहन की शादी हो गई है और वह कहीं और रहती है।

Read More नागपाड़ा में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बांद्रा ANC की सफलता

उन्होंने बताया कि पहले लड़कियां घटना की जानकारी देने से बच रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने आदिवासियों के उत्थान के लिए कार्य करने वाले गैर-सरकारी संगठन एनजीओ श्रमजीवी संगठन से संपर्क किया।

Read More मुंबई की सड़कों पर सुरक्षा-व्यवस्था को दुरुस्त रखने में पुलिस की मदद करेंगी होंडा की ये खास मोटरसाइकल

घटना की जानकारी मिलने पर एनजीओ के सदस्य दोनों बच्चियों को जिले के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे के पास लेकर गए, जहां पर शिंदे ने स्थानीय पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली