पुलिस उप निरीक्षक बलात्कार मामले में न फंसाने के लिये रिश्वत लेते पकड़ा गया

पुलिस उप निरीक्षक बलात्कार मामले में न फंसाने के लिये रिश्वत लेते पकड़ा गया

मुंबई:मुंबई में बलात्कार के एक मामले में सह आरोपी न बनाने के लिये कथित तौर पर एक व्यक्ति से सात लाख रुपये लेते समय एक पुलिस उप-निरीक्षक को हिरासत में ले लिया गया। महाराष्ट्र भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पीएसआई भरत लक्ष्मण मुंडे (33) मुंबई में एन.एम. जोशी मार्ग थाने से संबद्ध है। सोमवार को जाल बिछाकर उसे सात लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया।

Read More मुंबई: हनुमान जयंती समारोह के दौरान 40 हैलोजन लाइट चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा, ”मुंडे ने अपने लिये पांच लाख, एक वरिष्ठ निरीक्षक के लिये 2 लाख और बलात्कार पीड़ित के लिये 30 लाख रुपये मांगे थे। महिला ने शिकायतकर्ता के संबंधी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। मुंडे द्वारा धमकाए जाने के बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी का रुख किया।

Read More ​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News