भायखला इलाके में गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग

भायखला इलाके में गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग

मुंबई : मुंबई के भायखला इलाके में गुरुवार को एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि जकारिया इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित फैक्ट्री में दोपहर करीब 1.30 बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चला है।

Read More पायधुनी परिवार मौत मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट में ज़िंक फॉस्फाइड की पुष्टि, ‘तरबूज मौत’ केस में बड़ा खुलासा

Tags: