राधे’ फिल्म की शूटिंग के दौरान रणदीप हुड्डा हो गये ज़ख्मी

राधे’ फिल्म की शूटिंग के दौरान  रणदीप हुड्डा हो गये ज़ख्मी

मुंबई:अभिनेता रणदीप हुड्डा ने बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में अपने घुटने की सर्जरी कराई। रणदीप की आगामी वेब सीरीज़ ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ की शूटिंग के दौरान उन्हें घुटने में चोट लग गयी थी।

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने कहा कि पिछले महीने लड़ाई वाले एक दृश्य की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी।

Read More ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़; ₹3.03 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

इसके बाद रणदीप 45 को एक मार्च को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉ दिनशॉ पारदीवाला ने उनका ऑपरेशन किया।

Read More अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, ₹420 करोड़ ब्लैक मनी एक्ट मामले में फिलहाल कोई कठोर कार्रवाई नहीं

सूत्रों के मुताबिक अभिनेता के घुटने की बुधवार शाम को सर्जरी हुई और उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। गौरतलब है कि ‘राधे’ फिल्म की शूटिंग के दौरान भी रणदीप को इसी घुटने में चोट लगी थी।

Read More ठाणे में बुजुर्ग से मारपीट पर सख्त हुए एकनाथ शिंदे, कैब चालक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के निर्देश

इंस्पेक्टर अविनाश’ वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित कार्यक्रम है। यह उत्तर प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों से निपटने वाले एक पुलिस अधिकारी के जीवन पर आधारित कहानी है।

Read More कांदिवली में BEST बस ने 2 पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना

Tags:

Related Posts