ED ने नवाब मलिक के बेटे को पूछताछ के लिए दक्षिण मुंबई स्थित ईडी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा

ED ने नवाब मलिक के बेटे को पूछताछ के लिए दक्षिण मुंबई स्थित ईडी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा

मुंबई : ईडी ने दाऊद इब्राहिम और उसकी गैंग के सदस्यों के खिलाफ PMLA मामले में फराज के पूछताछ के लिए तलब किया था. हालांकि, उन्होंने पेश होने के लिए एजेंसी के जांच अधिकारियों से समय मांगा था. ईडी के अधिकारियों ने कहा था कि सोमवार को समन जारी किया गया था, जिसमें उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित ईडी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में एजेंसी सूत्रों के हवाले से कह गया कि वे ED के सामने पेश नहीं हुए. रिपोर्ट के अनुसार, मलिक परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि फराज ने पेश होने के लिए कुछ समय मांगा है.

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर ई़डी ने तेजी से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब एजेंसी को यह भी पता चला है कि बांद्रा-कुरला में उनके परिवार का एक प्लॉट भी है जिसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये है। सूत्रों के मुताबिक मलिक के बेटे फराज की टचवुड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिडेट में 25 फीसदी की हिस्सेदारी है और यह प्लाट उसी से संबंधित है।

Read More मुंबई: गैरहाजिर अफसरों पर प्रशासन का शिकंजा, एसआईआर अभियान में सख्ती

ईडी ने पता लगाया है कि यह प्लॉट साल 2006 में खरीदा गया था और तीन बार में इसका भुगतान किया गया था। एजेंसी अब ट्रांजैक्शन से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा टचवुड रियल एस्टेट कंपनी की बैलेंस शीट की स्क्रुटनी से यह भी पता चला है कि उसने असोसिएट ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ 12.7 करोड़ रुपये का लेनदेन किया। एजेंसी असोसिएट ग्रुप की भी जांच कर रही है।

Read More मुंबई: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश