मुंबई हवाईअड्डे पर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक 56 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार

मुंबई हवाईअड्डे पर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक  56 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 56 करोड़ रुपये की 8 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी के आरोप में एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा, प्रोफाइलिंग के आधार पर, हमने सीएसएमआई हवाई अड्डे पर एक दक्षिण अफ्रीकी यात्री को रोका। यात्री के पास 8 किलो सफेद रंग का पाउडर मिला, जो कि 56 करोड़ रुपये की हेरोइन है।

अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि उक्त कोकीन भारत में तस्करी के लिए लाई गई। इससे यह स्पष्ट है कि व्यक्ति ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 के प्रावधानों का उल्लंघन किया और अधिनियम की धारा 21, धारा 23 और धारा 29 के तहत दंडनीय अपराध किया है। उन्हें अधिनियम की धारा 43 (बी) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Read More ऐरोली–काटई कॉरिडोर अपडेट: फेज-2 पूरा, अंतिम चरण का काम तेज़ी से जारी

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया। उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उसे संबंधित अदालत में पेश किया गया जहां सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि उससे और पूछताछ की जरूरत नहीं है। उन्होंने अदालत से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया। अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलील सुनने के बाद अनुमति दी। अदालत ने उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Read More घाटकोपर में ₹12 लाख का गुटखा जब्त, पंत नगर पुलिस ने तंबाकू तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कदम: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का 120 kmph की रफ्तार पर सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्री सेवा
राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट ने कहा- 'भक्तों का दान पूरी तरह सुरक्षित'
महा टीईटी 2026 स्थगित: कथित पेपर लीक के बाद परीक्षा परिषद का बड़ा फैसला, MSCE ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
नवी मुंबई पुलिस की बड़ी पहल: यादव नगर और महापे में खुलीं दो नई आधुनिक पुलिस चौकियां, कम समय में मिलेगी सुरक्षा
मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी