मुंबई में धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित एक व्यक्ति को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया

मुंबई में धोखाधड़ी के एक मामले में  वांछित  एक व्यक्ति को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया

मुंबई : में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित 46 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाल ही में उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वह दुबई भागने की कोशिश कर रहा था। उसके खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’जारी किया गया था। एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान उमर अब्दुल अजीज भवानी उर्फ सोहैल भवानी के तौर पर की गई है और उसे बाद में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Read More ठाणे के गांवदेवी मार्केट में भीषण आग; फायरमैन और सुरक्षा गार्ड की मौत, व्यापारियों का करोड़ों का नुकसान

जेजे मार्ग थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भवानी के खिलाफ दो बहनों ने उनके निवेश पर अच्छा मुनाफ दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

Read More कांदिवली में BEST बस ने 2 पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि भवानी ने कई और लोगों के साथ भी इसी तरह का झांसा देकर धोखाधड़ी की थी।

Read More मुंबई: हनुमान जयंती समारोह के दौरान 40 हैलोजन लाइट चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Tags: