नवी मुंबई में 22 लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थों के साथ नागरिक गिरफ्तार

नवी मुंबई में 22 लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थों के साथ  नागरिक गिरफ्तार

ठाणे : मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जमानत पर छूटे नाइजीरिया के एक नागरिक को नवी मुंबई में 22 लाख रुपये से अधिक का नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने आरोपी के पास से 22.65 लाख रुपये मूल्य का एम्फेटामाइन और मेथाक्वालोन बरामद किया है। आरोपी की पहचान नाइजीरिया के नागरिक अनेहे किंग्सले चिनेदु (37) के रूप में की गयी है।

Read More मुंबई में ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़, चारकोप पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस अधिकारी ने कहा कि नवी मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) को 19 फरवरी को तुर्भे में एक आईटी पार्क के पास कुछ लोगों के पहुंचने की सूचना मिली थी और उन्होंने उस स्थान पर जाल बिछाया था। पुलिस ने स्कूटर पर सवार आरोपी चिनेदु को रोका तो उसके पास से 71 ग्राम एम्फेटामाइन और 120 ग्राम मेथाक्वालोन मिला।

Read More ठाणे की विशेष NDPS कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘चिंकू पठान’ से जुड़े MD ड्रग सिंडिकेट केस में 5 दोषी करार

नाइजीरिया के लागोस के रहने वाले चिनेदु पर मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप के तहत वशी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई के पंजीकृत फेरीवालों को 10 जून तक मिलेंगे पहचान पत्र, अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई की मांग

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कदम: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का 120 kmph की रफ्तार पर सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्री सेवा
राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट ने कहा- 'भक्तों का दान पूरी तरह सुरक्षित'
महा टीईटी 2026 स्थगित: कथित पेपर लीक के बाद परीक्षा परिषद का बड़ा फैसला, MSCE ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
नवी मुंबई पुलिस की बड़ी पहल: यादव नगर और महापे में खुलीं दो नई आधुनिक पुलिस चौकियां, कम समय में मिलेगी सुरक्षा
मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी