मालेगांव में उर्दू घर का नाम मुस्लिम लड़कियों के विरोध का चेहरा बन चुकी मुस्कान खान के नाम पर रखा जाएगा : मेयर ताहिरा शेख

मालेगांव में उर्दू घर का नाम मुस्लिम लड़कियों के विरोध का चेहरा बन चुकी मुस्कान खान के नाम पर रखा जाएगा : मेयर ताहिरा शेख

मालेगांव : कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर सुर्खियों में आने वाली मुस्कान पर महाराष्ट्र के मालेगांव की मेयर ताहिरा शेख काफी प्रभावित हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि मालेगांव में उर्दू घर का नाम मुस्लिम लड़कियों के विरोध का चेहरा बन चुकी मुस्कान खान के नाम पर रखा जाएगा। मुस्कान वही छात्रा है जिसने कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए थे। मेयर के इस ऐलान के बाद हिजाब विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि अभी इस संबंध में किसी राजनीतिक संगठन की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कर्नाटक में ड्रेस कोड नियम के खिलाफ मुस्लिम लड़कियों के विरोध का चेहरा बनी छात्रा मुस्कान खान पर महाराष्ट्र के मालेगांव की मेयर ताहिरा शेख काफी इंप्रैस हैं। शेख ने कहा कि हिजाब विवाद में मुस्लिम लड़कियों की आवाज बन चुकी मुस्कान खान के नाम से मालेगांव में उर्दू घर का नाम रखा जाएगा।

Read More संजय राउत और राज ठाकरे के बीच गुप्त मुलाकात, 'ऑपरेशन टाइगर' के बीच महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज

ताहिरा शेख ने आगे कहा कि अगर उसकी जगह कोई हिंदू भी होता तो हम भी ऐसा ही करते। गौरतलब है कि जनवरी माह में शुरू हुआ हिजाब विवाद अब कर्नाटक सरकार के लिए गले की फांस बन गया है। प्रदेश के कई इलाकों में मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनने को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। पिछले दिनों प्रदर्शन के दौरान मुस्कान ने कॉलेज में अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए थे।

Read More महाराष्ट्र सरकार ने ब्लड बैंकों के ऑडिट का फैसला लिया

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश