मुंबई में बीएमसी का बजट कल, शिवसेना जुमलों का बजट पेश नहीं करती- मेयर किशोरी पेडनेकर

मुंबई में बीएमसी का बजट कल, शिवसेना जुमलों का बजट पेश नहीं करती- मेयर किशोरी पेडनेकर

मुंबई : मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले शिवसेना सीएमसी का बजट गुरुवार को पेश करेगी। बजट के कल पेश करने के ऐलान के साथ मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बीजेपी पर तंज कस्ते हुए कहा कि शिवसेना आगामी बीएमसी चुनाव के लिए तैयार है और इस बार भी शिवसेना ही जीतेगी।
पेडनेकर ने कहा, शिवसेना जुमलों का बजट कभी पेश नहीं करती जो चुनावों को ध्यान में रखते हुए पेश किया जाए। हम एक जनहितैषी बजट पेश करते हैं। शिवसेना आगामी बीएमसी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस बार भी शिवसेना जीतेगी।बताया जा रहा है कि, बीएमसी बजट में नए टैक्स लगाने और पुराने टैक्सों में बढ़ोत्तरी की संभावना कम है। वर्ष 2022-23 का बजट महानगरपालिका कमिश्नर आईएस चहल 3 फरवरी को स्थायी समिति में पेश करेंगे।

जानकार मानते हैं कि, कोरोना संकट को देखते हुए बजट में स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों पर ज़्यादा धयान दिए जाने की उम्मीद है। बता दें कि, इससे पहले 2021-22 का बजट 39 हजार 38 करोड़ रुपए का था जिसको देखते हुए इस बार यह 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है।
सरकार ने हाल ही में मुंबई में 500 वर्गफुट तक के घरों का संपूर्ण प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने का निर्णय लिया है। इसका असर भी बजट में देखने को मिलने की उम्मीद है। वहीं हाल ही में लॉन्च की गई ऑनलाइन सेवाओं के बाद आगामी बजट में डिजिटलाइजेशन पर भी फोकस रहने की बात कही जा रही है।

Read More भिवंडी में बन रहा ‘वॉटरप्रूफ’ रेलवे सबवे, मानसून जलभराव से निपटने के लिए MRVC की अनोखी पहल

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कदम: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का 120 kmph की रफ्तार पर सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्री सेवा
राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट ने कहा- 'भक्तों का दान पूरी तरह सुरक्षित'
महा टीईटी 2026 स्थगित: कथित पेपर लीक के बाद परीक्षा परिषद का बड़ा फैसला, MSCE ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
नवी मुंबई पुलिस की बड़ी पहल: यादव नगर और महापे में खुलीं दो नई आधुनिक पुलिस चौकियां, कम समय में मिलेगी सुरक्षा
मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी