मुंबई : साइबर ठगों का नया खेल: गैस कनेक्शन बंद करने की धमकी देकर की लाखों की ठगी

Mumbai: Cyber ​​fraudsters use new tactics to defraud people of lakhs of rupees by threatening to disconnect their gas connections.

मुंबई : साइबर ठगों का नया खेल: गैस कनेक्शन बंद करने की धमकी देकर की लाखों की ठगी

साइबर ठगों ने नवी मुंबई में एक नया फ्रॉड तरीका अपनाया है। अब वे गैस संकट का फायदा उठाकर लोगों को गैस कनेक्शन बंद करने की धमकी देकर ठग रहे हैं। कोपर खैराने पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक व्यक्ति से 10 लाख 30 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घनसोली निवासी अशरफ गाइन को एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को महानगर गैस (एमजीएल) एजेंसी का अधिकारी बताया और कहा कि उनका गैस बिल नहीं पहुंचा है, इसलिए उनका गैस कनेक्शन बंद किया जा रहा है। परेशान होकर अशरफ ने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही।

मुंबई : साइबर ठगों ने नवी मुंबई में एक नया फ्रॉड तरीका अपनाया है। अब वे गैस संकट का फायदा उठाकर लोगों को गैस कनेक्शन बंद करने की धमकी देकर ठग रहे हैं। कोपर खैराने पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक व्यक्ति से 10 लाख 30 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घनसोली निवासी अशरफ गाइन को एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को महानगर गैस (एमजीएल) एजेंसी का अधिकारी बताया और कहा कि उनका गैस बिल नहीं पहुंचा है, इसलिए उनका गैस कनेक्शन बंद किया जा रहा है। परेशान होकर अशरफ ने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही।

 

Read More मुंबई : बांद्रा ईस्ट में 36 साल पुरानी पाइपलाइन बदलकर मॉनसून में बाढ़ की समस्या पर काबू

ठगों ने तुरंत दूसरे नंबर से एक फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही अशरफ ने फाइल डाउनलोड की, उनके मोबाइल में एक मैलवेयर ऐप इंस्टॉल हो गया। ठगों ने इस ऐप के जरिए उनके मोबाइल का पूरा कंट्रोल हासिल कर लिया और उनके बैंक खाते से 10 लाख 30 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। पैसे कटने का मैसेज मिलने पर अशरफ ने तुरंत कोपर खैराने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More मुंबई : संजय राउत ने बारामती उपचुनाव से पहले सुनेत्रा पवार को दीं शुभकामनाएं

यह घटना दो दिन के अंदर क्षेत्र में हुई दूसरी ठगी है। 5 अप्रैल को कोपर खैराने में रहने वाले 72 वर्षीय अजय नामक व्यक्ति के साथ भी इसी तरीके से ठगी हुई थी। ठगों ने उन्हें भी एक फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लिया और उनके बैंक खाते से 2 लाख 23,338 रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में ठगों ने गैस किल्लत और बिल भुगतान का बहाना बनाया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज या फोन पर भरोसा न करें। खासकर किसी भी फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें।

Read More मुंबई : जुहू में म्यूज़िशियन के घर के रेनोवेशन मामले में नकली बीएमसी अधिकारी गिरफ्तार

पुलिस की सलाह है कि गैस बिल या किसी भी कंपनी से संबंधित समस्या होने पर सीधे आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें। कोई भी ऑनलाइन पेमेंट लिंक या ऐप केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही डाउनलोड करें। नवी मुंबई पुलिस ने क्षेत्र में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

Read More मुंबई : अवैध रूप से स्टोर किए गए 451 एलपीजी सिलेंडर जब्त, कीमत 40.61 लाख रुपये, 8 वाहन भी पकड़े

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई;  अब जांच के घेरे में डेवलपर्स नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई; अब जांच के घेरे में डेवलपर्स
महाराष्ट्र : पुणे में जल संकट गहराया... मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दी 15% पानी कटौती की चेतावनी !
महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार की जान को रूपाली चाकणकर से खतरा मामले में क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र : मुंबई को जल्द मिलेगी भारत की पहली ऑटोमैटिक दरवाजों वाली नॉन एसी लोकल ट्रेन... चेन्नई से किया गया रवाना
मुंबई : ठेकेदार खुद डाल रहे नालों में मलबा... मॉनसून से पहले नाले सफाई में भ्रष्टाचार का खेल
कल्याण पूर्व में घर खरीद के नाम पर महिला से 5 लाख की ठगी... जान से मारने की धमकी !