मुंबई : दिल्ली के बाद मुंबई में भयंकर स्मॉग! धुंध में गुम नजर आईं गगनचुंबी इमारतें, इतना पहुंच गया एक्यूआई

Mumbai: After Delhi, Mumbai is engulfed in severe smog! Skyscrapers are visible in the haze, with the AQI reaching this high.

मुंबई : दिल्ली के बाद मुंबई में भयंकर स्मॉग! धुंध में गुम नजर आईं गगनचुंबी इमारतें, इतना पहुंच गया एक्यूआई

दिल्ली के बाद मुंबई की हवा की हालत भी स्मॉग ने खराब कर दी है। न्यूज एजेंसी की तरफ से आज (गुरुवार) सुबह का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें मुंबई की गगनचुंबी इमारतें, स्मॉग के बीच गुम होती नजर आ रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि मुंबई की हवा भी अच्छी नहीं रही है। दिल्लीवासियों के बाद अब मुंबईकरों के फेफड़ों को भी अब स्वच्छ हवा नसीब नहीं है।

 

मुंबई : दिल्ली के बाद मुंबई की हवा की हालत भी स्मॉग ने खराब कर दी है। न्यूज एजेंसी की तरफ से आज (गुरुवार) सुबह का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें मुंबई की गगनचुंबी इमारतें, स्मॉग के बीच गुम होती नजर आ रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि मुंबई की हवा भी अच्छी नहीं रही है। दिल्लीवासियों के बाद अब मुंबईकरों के फेफड़ों को भी अब स्वच्छ हवा नसीब नहीं है।

 

Read More  मुंबई : सीबीआई ने मुलुंड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

धुंधली दिखाई दीं ऊंची-ऊंची इमारतें
बता दें कि ये वीडियो मुंबई के वडाला का है। जहां एक जलाशय के पास से वीडियो को शूट किया गया। कैमरे में कैद हुए इस वीडियो में इतनी धुंध दिख रही है कि फ्लाईओवर के पीछे बनी ऊंची-ऊंची इमारतें धुंधली दिखाई दे रही हैं या पूरी तरह से छिप गई हैं।  
श्वास संबंधी बीमारी वालों को हो सकती है परेशानी
गौरतलब है कि 0-50 तक एक्यूआई वाली हवा 'अच्छा' श्रेणी में मानी जाती है, जिसमें स्वास्थ्य का कोई जोखिम नहीं होता है। वहीं, 51-100 एक्यूआई, संतोषजनक हवा मानी जाती है। इसमें संवेदनशील लोगों को थोड़ी परेशानी होती है। इसके अलावा, जब एक्यूआई 101-200 होता है तो उसे मध्यम श्रेणी में माना जाता है जिसमें सांस लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। खासतौर पर श्वसन से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 
स्मॉग कैसे बनता है?
अब उस 'स्मॉग' शब्द के बारे में भी जान लीजिए, जिसकी चर्चा इस खबर में हो रही है। दरअसल, स्मॉग एक तरह का एयर पॉल्यूशन है। जिसमें फॉग और स्मोक यानी धुआं दोनों होते हैं। इन दोनों के मिश्रण से जो बनता है उसे स्मॉग कहते हैं। स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है और यह ज्यादातर फैक्ट्रियों, गाड़ियों और ईंधन के जलाने पर निकलने वाले धुएं की वजह से होता है।

Read More मुंबई: पाइपलाइन में लीकेज के कारण लगी भीषण आग में गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों में से एक ने दम तोड़ दिया