reaching
Mumbai 

मुंबई और ठाणे से कल्याण पहुंचने की अड़चन दूर, जानिए मेट्रो-5 रूट का कितना हुआ काम

मुंबई और ठाणे से कल्याण पहुंचने की अड़चन दूर, जानिए मेट्रो-5 रूट का कितना हुआ काम मेट्रो के जरिए मुंबई और ठाणे से कल्याण तक की यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने कल्याण के बीच बन रहे मेट्रो की 2 लाइन को कनेक्ट करने की सबसे बड़ी अड़चन को दूर कर लिया है। जल्द ही मेट्रो-4 और मेट्रो-5 कॉरिडोर को कनेक्ट करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। ठाणे के कापूरबावडी जंक्शन पर मेट्रो मार्ग पर आ रही बिल्डिंग की वजह से मेट्रो-4 को मेट्रो-5 से कनेक्ट करने का काम अटका हुआ था, लेकिन अब एमएमआरडीए ने बिल्डिंग को खाली कराकर उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : महालैब्स से करोड़ों को मिला मुफ्त डायग्नोस्टिक लाभ, 7.6 करोड़ मरीजों तक पहुंची मुफ्त जांच सेवा

मुंबई : महालैब्स से करोड़ों को मिला मुफ्त डायग्नोस्टिक लाभ, 7.6 करोड़ मरीजों तक पहुंची मुफ्त जांच सेवा राष्ट्रीय निःशुल्क प्रयोगशाला निदान सेवा योजना के तहत राज्य में शुरू की गई ‘महालैब्स’ मरीजों के लिए बड़ा आधार बनी है। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश की 3,500 से अधिक सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों में मरीजों को बुनियादी जांच से लेकर उन्नत विशेष परीक्षण तक निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे समय पर बीमारी की पहचान और इलाज संभव हो सका है। अब तक 7.6 करोड़ से अधिक मरीज इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। औसतन प्रतिदिन 45,000 से अधिक मरीज महालैब्स की सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। 
Read More...
Mumbai 

मुंबई : दिल्ली के बाद मुंबई में भयंकर स्मॉग! धुंध में गुम नजर आईं गगनचुंबी इमारतें, इतना पहुंच गया एक्यूआई

मुंबई : दिल्ली के बाद मुंबई में भयंकर स्मॉग! धुंध में गुम नजर आईं गगनचुंबी इमारतें, इतना पहुंच गया एक्यूआई दिल्ली के बाद मुंबई की हवा की हालत भी स्मॉग ने खराब कर दी है। न्यूज एजेंसी की तरफ से आज (गुरुवार) सुबह का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें मुंबई की गगनचुंबी इमारतें, स्मॉग के बीच गुम होती नजर आ रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि मुंबई की हवा भी अच्छी नहीं रही है। दिल्लीवासियों के बाद अब मुंबईकरों के फेफड़ों को भी अब स्वच्छ हवा नसीब नहीं है।  
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ की हलचल तेज हो गई है. इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा; मछुआरों को 6 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह

 मुंबई : चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ की हलचल तेज हो गई है. इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा; मछुआरों को 6 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह अरब सागर में मानसून के बाद वाले मौसम के पहले चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ की हलचल तेज हो गई है. इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा है जिसके चलते तेज हवाएं चल रही हैं. यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात ‘शक्ति’ अब एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है, अरब सागर में यह और आगे बढ़ रहा है तथा गुजरात में द्वारका से लगभग 420 किलोमीटर दूर केंद्रित है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि इसके पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ने तथा रविवार तक उत्तरपश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य अरब सागर तक पहुंचने की संभावना है. साथ ही, यह भी कहा कि शक्ति सोमवार सुबह से पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा तथा धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा.
Read More...

Advertisement