मुंबई : मोबाइल चोरी करते हुए प्रोफेसर को रंगे हाथों सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा; चोरी का मामला दर्ज

Mumbai: Professor caught red handed while stealing a mobile with the help of CCTV footage; case of theft registered

मुंबई : मोबाइल चोरी करते हुए प्रोफेसर को रंगे हाथों सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा; चोरी का मामला दर्ज

जिंदगी के उतार-चढ़ाव कैसे इंसान को बदल सकते हैं, इसका ताजा उदाहरण बोरिवली में देखने को मिला। कभी कॉलेज में अंग्रेज़ी पढ़ाने वाला एक शख्स आज चोरी करने पर मजबूर हो गया। हालांकि, आरोपी का दावा है कि उसने पहली बार चोरी किया है, जिसकी जांच जारी है। लेकिन, रेलवे सुरक्षा बल ने बोरीवली स्टेशन पर मोबाइल चोरी करते हुए जब आरोपी को रंगे हाथों सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा तो उससे हुई पूछताछ के बाद जो जानकारी सामने आई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गए क्योंकि, आरोपी ने खुद को बेहद पढ़ा-लिखा बताया और इसका बाकायदा उसने प्रमाण पत्र भी दिखाया। 

मुंबई : जिंदगी के उतार-चढ़ाव कैसे इंसान को बदल सकते हैं, इसका ताजा उदाहरण बोरिवली में देखने को मिला। कभी कॉलेज में अंग्रेज़ी पढ़ाने वाला एक शख्स आज चोरी करने पर मजबूर हो गया। हालांकि, आरोपी का दावा है कि उसने पहली बार चोरी किया है, जिसकी जांच जारी है। लेकिन, रेलवे सुरक्षा बल ने बोरीवली स्टेशन पर मोबाइल चोरी करते हुए जब आरोपी को रंगे हाथों सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा तो उससे हुई पूछताछ के बाद जो जानकारी सामने आई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गए क्योंकि, आरोपी ने खुद को बेहद पढ़ा-लिखा बताया और इसका बाकायदा उसने प्रमाण पत्र भी दिखाया। 

 

Read More मुंबई और कोलकाता समुद्र का जलस्तर बढ़ने से हो सकते हैं प्रभावित; यूएन रिपोर्ट की चेतावनी

सीसीटीवी में कैद चोरी
एक जांच अधिकारी ने बताया कि बोरीवली स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म एक पर सो रहे एक यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। उसने शिकायत दर्ज कराई। जांच में सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जिसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान 54 वर्षीय शुभ्रसवीर के रूप में हुई।  

Read More भिवंडी की युवा महिला नेतृत्व की सुप्रिया सुले ने की सराहना, ईशा खान की नेतृत्व क्षमता की तारीफ

बच्चों का पढ़ाता था अंग्रेजी
उसने विरार स्थित एक नामचीन संस्थान से एम.ए. और बी.एड. किया है। इसके बाद उसकी कांदिवली स्थित एक जूनियर कॉलेज में नौकरी लगी और वह वहां अंग्रेजी पढ़ा रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी बीमार पड़ गई। काफी इलाज के बाद भी पत्नी ठीक नहीं हो पाई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। पत्नी के निधन होने तक आरोपी प्रफेसर की आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गई।

Read More मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से फिर हुआ हादसा, कई घायल; पहले हादसे में हुई थी दो की मौत

आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज
पूछताछ में प्रफेसर ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह बेघर होकर मुंबई और आसपास अलग-अलग जगहों पर रहने लगा। उसके पास काम नहीं मिल रहा था। इसलिए उसने मजबूरी में चोरी का सहारा लिया। हालांकि यह उसका पहला प्रयास था जिसमें वह पकड़ा गया। फिलहाल बोरीवली रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह की वारदात में शामिल रहा है या यह उसका पहला अपराध है।

Read More मुंबई: एमपीएससी विवाद पर आर-पार के मूड में अभिजीत दीपके, 24 सितंबर तक का अल्टीमेटम

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा