मुंबई : सरकारी संस्थाओं पर 3 हजार 241 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स बकाया

Mumbai: Government institutions owe Rs 3,241 crore in property tax

मुंबई : सरकारी संस्थाओं पर 3 हजार 241 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स बकाया

मनपा प्रशासन प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों से बकाया संपत्ति कर वसूलने के लिए जूझ रही है। बकाएदारों में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और उनसे जुड़े विभिन्न प्राधिकरण शामिल है। मनपा प्रशासन का इन सभी से कुल 3 हजार 241 करोड़ रुपए बकाया बना हुआ है। इनमें सबसे अधिक 1,601 करोड़ 77 लाख रुपए संपत्ति कर एमएमआरडीए से अभी तक नहीं मिला है। मुंबई में किसी आम नागरिक का प्रॉपर्टी टैक्स में बकाया होने पर मनपा प्रशासन बकाएदार की प्रॉपर्टी सील कर नीलाम तक कर देती है।

मुंबई : मनपा प्रशासन प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों से बकाया संपत्ति कर वसूलने के लिए जूझ रही है। बकाएदारों में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और उनसे जुड़े विभिन्न प्राधिकरण शामिल है। मनपा प्रशासन का इन सभी से कुल 3 हजार 241 करोड़ रुपए बकाया बना हुआ है। इनमें सबसे अधिक 1,601 करोड़ 77 लाख रुपए संपत्ति कर एमएमआरडीए से अभी तक नहीं मिला है। मुंबई में किसी आम नागरिक का प्रॉपर्टी टैक्स में बकाया होने पर मनपा प्रशासन बकाएदार की प्रॉपर्टी सील कर नीलाम तक कर देती है। मनपा का विभिन्न सरकारी संस्थाओ पर हजार करोड़ का बकाया होने के बावजूद उसकी वसूली करने के मनपा को नाको चने चबाने पड़ रहे है, लेकिन इसके बावजूद मनपा को कोई पैसा नहीं मिल पा रहा है। मनपा का बकाया केंद्र सरकार, राज्य सरकार और एमएमआरडीए, म्हाडा और पुलिस आयुक्तालय पर करोडो का बकाया बना हुआ है।

 

Read More मुंबई: हवाई अड्डे  से जाम्बियन नागरिक को गिरफ्तार किए जाने के 10 साल बाद, 10 साल जेल की सजा

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल

मनपा के कुल बकाया 3,241 करोड़ रुपए हैं। इसमें सबसे ज्यादा बकाया एमएमआरडीए पर 1,601 करोड़ 77 लाख रुपए है। म्हाडा पर 612 करोड़ 41 लाख, केंद्र सरकार पर 423 करोड़ 24 लाख, राज्य सरकार पर 424 करोड़ 36 लाख, पुलिस आयुक्तालय पर 119 करोड़ 46 लाख जबकि बीपीटी, मध्य और पश्चिम रेलवे पर भी करोड़ों रुपए बकाया हैं। मनपा नियमों के अनुसार संपत्ति कर 90 दिनों के भीतर जमा करना आवश्यक है। ऐसा न करने पर पहले 'डिमांड लेटर', फिर 21 दिन की अंतिम नोटिस दी जाती है। इसके बावजूद पिछले 10-15 सालों में बकायेदारों की सूची कम नहीं हुई है। एमएमआरडीए ने मेट्रो परियोजनाओं के लिए दी गई जमीनों पर बकाया टैक्स माफ करने की मांग की है वहीं म्हाडा ने भी पुनर्विकास परियोजनाओं पर कुछ टैक्स माफ करने का पत्र भेजा है।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

फिलहाल समय पर टैक्स न भरने पर 2% अतिरिक्त दंड लगाया जाता है। इसे अधिक मानते हुए दंड को 1% करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास लंबित है। 25 वार्डों में शीर्ष बकाएदारों की संपत्तियों की जल्द होगी नीलामी मुंबई के 25 वार्डों के सबसे बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। इन 25 वार्डों में से 22 वार्डों के बकायेदारों की सूची तैयार कर उनकी संपत्ति जब्त कर ली गई है। अब नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Read More मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन