मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

Mumbai: Life jackets mandatory for boat travellers

मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप जा रही यात्रियों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में 14 लोगों की जान गई है। वहीं, 100 से अधिक लोगों के बचा लिया गया है। दरअसल, हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी नाव एलिफेंटा द्वीप जा रही थी, इसी समय एक नौसेना की स्पीड बोट ने पर्यटक नाव में टक्कर मार दी। इस हादसे के अगले दिन प्रशासन सख्त नजर आया।

मुंबई : मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप जा रही यात्रियों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में 14 लोगों की जान गई है। वहीं, 100 से अधिक लोगों के बचा लिया गया है। दरअसल, हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी नाव एलिफेंटा द्वीप जा रही थी, इसी समय एक नौसेना की स्पीड बोट ने पर्यटक नाव में टक्कर मार दी। इस हादसे के अगले दिन प्रशासन सख्त नजर आया। अधिकारियों ने नौका सवारी करने वालों के लिए नए नियमों को आज से लागू कर दिया। 

बुधवार को मुंबई में हुए इस हादसे के अगले दिन अधिकारियों ने ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ से नौका सवारी करने वाले सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। बताया जाता है कि जो लोग इस घटना में जिंदा बचे हैं, उन्होंने दावा किया है कि उनके पास नाव की सवारी करने के दौरान जीवनरक्षक जैकेट नहीं था। अधिकारियों के इस कदम से आने वाले दिनों में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सकेगा।  बता दें कि इस नियम को लेकर गेटवे ऑफ इंडिया पर तैनात एक सहायक नौका निरीक्षक देवीदास जाधव ने कहा कि प्रत्येक यात्री के लिए जीवनरक्षक जैकेट का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, नाव के मालिकों ने कहा कि लाइफ जैकेट सभी यात्रियों को पहननी चाहिए। नाव के मालिकों ने कहा कि कई बार यात्री इसे नहीं पहनते। ये जीवनरक्षक जैकेट आपात स्थिति में काफी काम आते हैं।

Read More Mahim Dargah मखदूम शाह बाबा दरगाह पर उर्स 2024 के उद्घाटन पर मुंबई पुलिस की सलामी & संदल

बीच समुद्र में हुआ था हादसा
बुधवार को नीलकमल नामक एक पर्यटक नाव लोगों को लेकर गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी। इस दौरान नौसेना की एक स्पीड बोट ने नीलकमल नाव में टक्कर मार दी। जिसके बाद पर्यटकों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 11 आम लोग और 3 नौसेना के सैनिक शामिल हैं। वहीं, कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है।  

Read More मुंबई बनी दुनिया की 5वीं बेस्ट फूड सिटी