मुंबई : गणेशोत्सव के दौरान 367 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू करने का निर्णय...

Mumbai: Decision to start 367 additional train services during Ganeshotsav...

मुंबई : गणेशोत्सव के दौरान 367 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू करने का निर्णय...

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है और इससे यात्रियों को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई चर्चा के बाद यह विशेष ट्रेनें मुंबई से कोंकण और राज्य के अन्य हिस्सों के लिए चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सेवाएं हजारों श्रद्धालुओं, खासकर उन लोगों के लिए लाभकारी होंगी जो गणेशोत्सव के अवसर पर अपने पैतृक गांव लौटते हैं। फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “गणेशोत्सव महाराष्ट्र की सांस्कृतिक धड़कन है।

मुंबई : गणेशोत्सव के दौरान राज्य और कोंकण क्षेत्र में घर लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने इस साल 367 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है और इससे यात्रियों को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई चर्चा के बाद यह विशेष ट्रेनें मुंबई से कोंकण और राज्य के अन्य हिस्सों के लिए चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सेवाएं हजारों श्रद्धालुओं, खासकर उन लोगों के लिए लाभकारी होंगी जो गणेशोत्सव के अवसर पर अपने पैतृक गांव लौटते हैं। फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “गणेशोत्सव महाराष्ट्र की सांस्कृतिक धड़कन है।

इस अवसर पर रेलवे द्वारा दी जा रही अतिरिक्त सेवाएं श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होंगी। मुंबई और कोंकण क्षेत्र के लोगों के लिए यह यात्रा आसान बनाएगा।” गौरतलब है कि हर साल गणेशोत्सव पर लाखों श्रद्धालु मुंबई और पुणे से कोंकण क्षेत्र तथा अन्य जिलों में अपने घर लौटते हैं। भारी भीड़ और सीमित ट्रेन सीटों के कारण यात्रा चुनौतीपूर्ण हो जाती है। इस बार रेलवे ने सरकार की मांग को स्वीकार करते हुए 367 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों से यात्रियों को न केवल टिकट आसानी से उपलब्ध होंगे बल्कि भीड़ भी नियंत्रित होगी।

Read More हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को ब्योरा पेश करने का दिया आदेश 

फडणवीस ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में बसे कोंकणवासी और श्रद्धालु हर साल गणेशोत्सव के समय अपने घर लौटते हैं। इस दौरान टिकट और यात्रा दोनों ही बड़ी चुनौती बन जाते हैं।

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं इस समस्या का समाधान प्रदान करेंगी। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन त्योहार के पूरे 10 दिनों के दौरान किया जाएगा। भीड़ को देखते हुए रेलवे अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था भी करेगा। इससे यात्रियों को अधिक आराम और सुविधा प्राप्त होगी और यात्रा सुरक्षित होगी। रेलवे और राज्य सरकार का मानना है कि इस पहल से गणेशोत्सव पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और त्योहार का उल्लास और बढ़ेगा। श्रद्धालु समय पर और सुरक्षित तरीके से अपने घर पहुंच सकेंगे, जिससे त्योहार की तैयारी और आनंद दोनों में आसानी होगी।

Read More घाटकोपर में स्काईवॉक से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन