मुंबई को सिंगापुर या शंघाई जैसा बनने की जरूरत नहीं; दूसरी जगहों को मुंबई जैसा बनने की कोशिश करनी चाहिए - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 

Mumbai does not need to become like Singapore or Shanghai; other places should try to become like Mumbai - Chief Minister Devendra Fadnavis

मुंबई को सिंगापुर या शंघाई जैसा बनने की जरूरत नहीं; दूसरी जगहों को मुंबई जैसा बनने की कोशिश करनी चाहिए - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई को सिंगापुर या शंघाई जैसा बनने की जरूरत नहीं है. उनकी राय में, दूसरी जगहों को मुंबई जैसा बनने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने यह बात मुंबई में कही. फडणवीस ने कहा, “मुंबई, मुंबई ही रहेगी. हमें इसे शंघाई या सिंगापुर बनाने की कोशिश क्यों करनी चाहिए? मुंबई का अपना एक चरित्र है, जो शंघाई और सिंगापुर से बेहतर है.

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई को सिंगापुर या शंघाई जैसा बनने की जरूरत नहीं है. उनकी राय में, दूसरी जगहों को मुंबई जैसा बनने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने यह बात मुंबई में कही. फडणवीस ने कहा, “मुंबई, मुंबई ही रहेगी. हमें इसे शंघाई या सिंगापुर बनाने की कोशिश क्यों करनी चाहिए? मुंबई का अपना एक चरित्र है, जो शंघाई और सिंगापुर से बेहतर है.

 

Read More महाराष्ट्र : मंत्रालय की छठी मंजिल पर प्रवेश प्रतिबंध!

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग की कुछ कमियां हैं. इन्हें दूर करने का काम 2014 में शुरू हुआ था और अब बदलाव दिखने लगे हैं. अगले पांच साल में और बड़ा परिवर्तन होगा. उन्होंने बताया कि धारावी हाउसिंग प्रोजेक्ट इसके बदलाव का एक उदाहरण है, जिससे 10 लाख लोगों को पक्का घर और सुविधाएं मिलेंगी. फडणवीस ने कहा कि ‘थर्ड मुंबई’ डेवलप की जा रही है. यह अटल सेतु और नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच बनेगी. इसमें ‘एजु सिटी’ भी होगी, जहां 7 अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी आ चुकी हैं और 5 और आने वाली हैं. उन्होंने कहा कि अगले 2-3 साल में मुंबई में बुलेट ट्रेन भी आ जाएगी. साथ ही, पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि 25 साल में मुंबई का विकास “क्रोनिक कैपिटलिज्म” की वजह से रुका रहा.

Read More शिवसेना (UBT)ने बताया अबू आजमी की पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रही है