मुंबई: राज्यभर के धार्मिक स्थलों से 3367 लाउडस्पीकर हटाए गए

Mumbai: 3367 loudspeakers removed from religious places across the state

मुंबई: राज्यभर के धार्मिक स्थलों से 3367 लाउडस्पीकर हटाए गए

मुंबई के साथ-साथ राज्यभर के धार्मिक स्थलों से 3367 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। मुंबई को लाउडस्पीकर मुक्त कर दिया गया है। ऐसा दावा शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में की है। सदन में उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मुंबई में 1150 मस्जिदों, 48 मंदिरों, 10 चर्च, 4 गुरुद्वारा और अन्य 148 जगहों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं।

मुंबई: मुंबई के साथ-साथ राज्यभर के धार्मिक स्थलों से 3367 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। मुंबई को लाउडस्पीकर मुक्त कर दिया गया है। ऐसा दावा शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में की है। सदन में उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मुंबई में 1150 मस्जिदों, 48 मंदिरों, 10 चर्च, 4 गुरुद्वारा और अन्य 148 जगहों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। लाउडस्पीकर के बाबत एसओपी में बदलाव किए जाएंगे। इस अनुसार जिस पुलिस स्टेशन क्षेत्र में लाउडस्पीकर लगेंगे तो उस पुलिस स्टेशन का इंचार्ज जवाबदार होगा। 

 

Read More मुंबई : सोने के निवेश घोटाले का भंडाफोड़; 43.76 करोड़ मूल्य का सोना और नकदी ठगने के आरोप में तीन व्यापारी गिरफ्तार

विधानसभा में बीजेपी के विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर पर सरकार का ध्यान खींचा। विधायक आदित्य ठाकरे, भास्कर जाधव, देवयानी फरांदे, जितेंद्र आव्हाड, विश्वजीत कदम, सना मलिक सहित अन्य लोगों ने चर्चा में भाग लिया।

Read More मुंबई: वॉर अगेंस्ट रेलवे राउडीज; 180 से ज़्यादा गुंडों को पुलिस के हवाले किया

विधायकों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने सदन में जवाब दिया कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक याचिका के संदर्भ में लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर कानूनी रूप से क्रियान्वयन के लिए गाइडलाइन जारी की है। इस अनुसार पुलिस महासंचालक ने एक एसओपी तैयार की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई पुलिस ने धार्मिक स्थल के लाउडस्पीकर आपसी सामंजस्य से हटाए हैं। इस दौरान कोई धार्मिक तनाव या एफआईआर नहीं हुई। मुंबई पुलिस ने लाउडस्पीकर हटाने में अच्छा काम किया। 

Read More साउथ मुंबई से उपनगर तक रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की राह सितंबर से हो सकती है आसान 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News