मुंबई : अवैध रूप से घुसपैठ करने और रहने के जुर्म में दो बांग्लादेशी महिलाओं को पांच महीने की सश्रम कैद

Mumbai: Two Bangladeshi women sentenced to five months' rigorous imprisonment for illegal entry and stay

 मुंबई : अवैध रूप से घुसपैठ करने और रहने के जुर्म में दो बांग्लादेशी महिलाओं को पांच महीने की सश्रम कैद

एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करने और रहने के जुर्म में दो बांग्लादेशी महिलाओं को पांच महीने की सश्रम कैद और 20-20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. यह मामला न सिर्फ त्वरित सुनवाई का उदाहरण है, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर की जा रही सतर्क कार्रवाई का भी संकेत देता है.

मुंबई : एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करने और रहने के जुर्म में दो बांग्लादेशी महिलाओं को पांच महीने की सश्रम कैद और 20-20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. यह मामला न सिर्फ त्वरित सुनवाई का उदाहरण है, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर की जा रही सतर्क कार्रवाई का भी संकेत देता है. गिरफ्तार महिलाओं के नाम चांदनी माजी (24 साल) और तसलीमा मोडल (41 साल) है.

 

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

मिली जानकारी के अनुसार दोनों को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट-4 ने इस साल की 2 जनवरी को घाटकोपर के वैतागवाड़ी इलाके और घाटकोपर पूर्व के रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार किया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि इन इलाकों में कुछ विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं. इसके बाद पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद यह सामने आया कि दोनों महिलाएं अवैध रूप से भारत में घुसी थीं और फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुद को भारतीय नागरिक बताकर कई सालों से पहचान छिपा रही थीं.

Read More मुंबई : सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के जमानत अर्जी पर सुनवाई 17 अप्रैल