Entry
Mumbai 

मुंबई: गैर हिंदुओं की नो एंट्री, नवरात्रि मंडल में मुस्लिम नहीं, विहिप और बजरंग दल ने आयोजनों के लिए जारी की है गाइडलाइंस

मुंबई: गैर हिंदुओं की नो एंट्री, नवरात्रि मंडल में मुस्लिम नहीं, विहिप और बजरंग दल ने आयोजनों के लिए जारी की है गाइडलाइंस मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि हमारे गणपति पर अंडा भेजने वाले नहीं चलेंगे। हमारा त्यौहार है। नवरात्रि मंडल, डांडिया में हमें हमारी बहु, बेटियां सुरक्षित चाहिए इसलिए हमें हमारे डांडिया में मुस्लिम नहीं चाहिए। गौरतलब है कि इससे विश्व हिंदू परिषद ने डांडिया के लिए गाइडलाइन जारी दिया था। गाइडलाइन के अनुसार, डांडिया में गैर हिंदुओं को अनुमति नहीं होगी और वहां आने वाले के माथे पर तिलक होगा। इसके बाद सत्ताधारी बीजेपी भी आक्रामक हो गई। बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने बजरंग दल और वीएचपी का समर्थन किया है।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : विधानभवन में फर्जी पास कांड: मंत्रालय के 4 कर्मचारी गिरफ्तार, 50 एंट्री पास बेचने का खुलासा

मुंबई : विधानभवन में फर्जी पास कांड: मंत्रालय के 4 कर्मचारी गिरफ्तार, 50 एंट्री पास बेचने का खुलासा दक्षिण मुंबई स्थित विधानभवन की सुरक्षा में एक गंभीर चूक का मामला सामने आया है। बजट सत्र के दौरान फर्जी एंट्री पास बनाए जाने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चौंकाने वाली बात यह है कि चार लोग मंत्रालय के ही कर्मचारी हैं। इनमें क्लर्क और चपरासी जैसे पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं, जिससे इस पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। 
Read More...
Mumbai 

मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब

मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब मुंबई जिसे सपनों का शहर कहा जाता है, अपनी तेज रफ्तार जिंदगी के लिए मशहूर है. इसी भागदौड़ के बीच साल का एक समय ऐसा आता है, जब यह शहर कला और संस्कृति के रंगों में पूरी तरह डूब जाता है. हम बात कर रहे हैं काला घोड़ा फेस्टिवल की, जो हर साल मुंबई की सांस्कृतिक पहचान बनकर उभरता है. दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक काला घोड़ा इलाके में लगने वाला यह फेस्टिवल न केवल देश बल्कि विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन जाता है. इस साल काला घोड़ा फेस्टिवल में कला के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय संदेशों का भी अनोखा संगम देखने को मिल रहा है.
Read More...
Mumbai 

मुंबई: जबरन सेल्फी, चेंजिंग रूम में एंट्री, मांगते हैं नंबर, पुलिस के गंदे व्यवहार पर बार डांसर पहुंचीं महिला आयोग

मुंबई: जबरन सेल्फी, चेंजिंग रूम में एंट्री, मांगते हैं नंबर, पुलिस के गंदे व्यवहार पर बार डांसर पहुंचीं महिला आयोग मुंबई के डांस बार को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है। इन डांस बार में काम करने वाली महिलाओं (बार डांसर्स) ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग से मुंबई पुलिस के रवैए की शिकायत की है। बार डांसर्स महिलाओं ने आयोग से संपर्क कर स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लिखित शिकायत में उन्होंने कहा है कि पुलिसकर्मी बिना सहमति के सेल्फी लेते हैं।
Read More...

Advertisement