मुंबई : देशभक्ति और अनुशासन के लिए महाराष्ट्र सरकार की पहल, कक्षा एक से छात्रों को दी जाएगी सैन्य शिक्षा

Mumbai: Maharashtra government's initiative for patriotism and discipline, military education will be given to students from class one

मुंबई : देशभक्ति और अनुशासन के लिए महाराष्ट्र सरकार की पहल, कक्षा एक से छात्रों को दी जाएगी सैन्य शिक्षा

महाराष्ट्र सरकार ने देशभक्ति और अनुशासन की भावना बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य के स्कूलों में कक्षा 1 से ही छात्रों को बुनियादी सैन्य शिक्षा दी जाएगी। महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भूसे ने घोषणा की है कि राज्य सरकार छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा 1 से बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण शुरू करेगी। 

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने देशभक्ति और अनुशासन की भावना बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य के स्कूलों में कक्षा 1 से ही छात्रों को बुनियादी सैन्य शिक्षा दी जाएगी। महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भूसे ने घोषणा की है कि राज्य सरकार छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा 1 से बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण शुरू करेगी। 

 

Read More नागपुर:  आग की घटना में पांच लोगों की मौत; पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मंत्री भूसे ने बताया कि इस पहल के तहत छात्रों को सैन्य अनुशासन, व्यायाम और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण के लिए सेवानिवृत्त सैनिकों की सेवाएं ली जाएंगी, ताकि बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रेरणा मिल सके।  भूसे ने कहा, "कक्षा 1 से छात्रों को बुनियादी स्तर की सैन्य ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया गया है। इससे छात्रों में देश के प्रति प्रेम पैदा होगा, नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करने और अनुशासन जैसी आदतों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे छात्रों को लाभ होगा।" 

Read More पुणे में दापोडी इलाके के पास एक कार में आग; किसी के हताहत होने की खबर नहीं

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना मंत्री ने कहा कि प्रस्ताव को लागू करने के लिए खेल शिक्षकों, राष्ट्रीय कैडेट कोर, स्काउट और गाइड के साथ 2.5 लाख पूर्व सैनिकों की मदद ली जाएगी।

Read More नवी मुंबई : ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले कैब चालक की युवती और उसके प्रेमी ने कर दी हत्या