बुलढाणा : शिक्षकों ने की  घिनौनी हरकत; पूरे शहर में हड़कंप

Buldhana: Teachers did a disgusting act; entire city in panic

बुलढाणा : शिक्षकों ने की  घिनौनी हरकत; पूरे शहर में हड़कंप

गुरु को भगवान के समान माना जाता है। हर माता-पिता की यही इच्छा होती है कि उनका बच्चा अच्छे से पढ़ाई करे और जीवन में ऊंचाइयों को छुए, और इसके लिए वे शिक्षक को आदर्श मानते हैं। लेकिन महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले   के मलकापुर शहर में दो शिक्षकों ने जो घिनौनी हरकत की है, उसने इस पवित्र विश्वास को तोड़ने का काम किया है।

बुलढाणा : गुरु को भगवान के समान माना जाता है। हर माता-पिता की यही इच्छा होती है कि उनका बच्चा अच्छे से पढ़ाई करे और जीवन में ऊंचाइयों को छुए, और इसके लिए वे शिक्षक को आदर्श मानते हैं। लेकिन महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले   के मलकापुर शहर में दो शिक्षकों ने जो घिनौनी हरकत की है, उसने इस पवित्र विश्वास को तोड़ने का काम किया है। इस शर्मनाक कृत्य के सामने आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, मलकापुर के नूतन विद्यालय में कार्यरत दो सहायक शिक्षकों समाधान इंगले और अनिल थाटे पर एक छात्र की 34 वर्षीय मां के साथ बार-बार बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि शिक्षकों ने उसके बेटे को अच्छे मार्क्स दिलाने और उसे कक्षा में प्रथम लाने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता का दावा है कि शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी आरोपी शिक्षकों ने दी। 

 

Read More  मुंबई : दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे

पीड़ित महिला के मुताबिक, आरोपी शिक्षकों ने 10 सितंबर 2024 से 22 अप्रैल 2025 के बीच उसके साथ कई बार बलात्कार किया। महिला द्वारा मलकापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार, दोनों शिक्षकों ने बार-बार उसे डराया-धमकाया और उसका यौन शोषण किया। खुश नहीं करने पर बेटे को परीक्षा में फेल करने की धमकी भी दी।

Read More महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार: छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ

इस मामले में नूतन विद्यालय के क्लास-टीचर समाधान इंगले और शिक्षक अनिल थाटे के खिलाफ मलकापुर पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश किया, जहां उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना से छात्रों और अभिभावकों में सनसनी फैल गई है।

Read More Pune: फर्जी वायुसेना अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की कंपनी राइनमेटल ने गोला-बारूद बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया नई दिल्ली : रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की कंपनी राइनमेटल ने गोला-बारूद बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया
भारतीय कंपनी रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की कंपनी राइनमेटल ने गोला-बारूद बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया है। यह...
मुंबई: मीठी नदी घोटाले में गिरफ्तार दो बिचौलियों की जमानत याचिका खारिज
नवी मुंबई: शराबी पति को नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बालकुम की खाड़ी में फेंकने की साजिश रचने के आरोप में महिला का प्रेमी गिरफ्तार
नवी मुंबई : ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी में  व्यवसायी ने ₹2.74 करोड़ गंवाए
ठाणे के डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश
मुंबई : चोरी की घटना को पुलिस ने 13 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया
मुंबई :  कुख्यात गैंगस्टर सुरेश पुजारी व्यवसायी को धमकी देने से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media