नवी मुंबई : इंस्टाग्राम पर लड़की को अंतरंग तस्वीरें शेयर करने के लिए उकसाने पर लड़के के खिलाफ मामला दर्ज

Navi Mumbai: Case filed against boy for instigating girl to share intimate pictures on Instagram

नवी मुंबई : इंस्टाग्राम पर लड़की को अंतरंग तस्वीरें शेयर करने के लिए उकसाने पर लड़के के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि किशोरी की किशोर से जान पहचान सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। अगस्त के आखिर से ही वह कथित तौर पर किशोरी को अपनी अंतरंग’ तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए मजबूर कर रहा था। घटना की जानकारी पाने के बाद किशोरी की मां ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

ठाणे : महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर दोस्ती कर उसे अपनी अंतरंग तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए उकसाने पर 17 वर्षीय एक किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने आज यानी बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी की किशोर से जान पहचान सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। अगस्त के आखिर से ही वह कथित तौर पर किशोरी को अपनी अंतरंग’ तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए मजबूर कर रहा था। घटना की जानकारी पाने के बाद किशोरी की मां ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने और आगे बताया कि पनवेल तालुका पुलिस ने मंगलवार को किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 45(कोई कृत्य करने के लिए उकसाना) , 77 (ताकझांक) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News