मतदान के दिन कर्मचारियों को छुट्टी देने का आदेश... मुंबई समेत ठाणे, पालघर, रायगढ़ और भिवंडी में 20 मई को मतदान

Order to give leave to employees on the day of voting... Voting on 20th May in Thane, Palghar, Raigarh and Bhiwandi including Mumbai.

मतदान के दिन कर्मचारियों को छुट्टी देने का आदेश... मुंबई समेत ठाणे, पालघर, रायगढ़ और भिवंडी में  20 मई को मतदान

मुंबई शहर के जिला संजय यादव ने उन सभी कंपनियों के मालिक से आव्हान किया है। 20 मई के दिन जिस-जिस जगह पर मतदान है वहां के लोगों को दिन का पैसा न काटते हुए उन्हें अवकाश दिया जाए। जिससे वे अपने मतदान का हक अदा कर सकें। मुंबई समेत ठाणे, पालघर, रायगढ़ और भिवंडी में 20 मई को मतदान होना है।a

मुंबई : मुंबई शहर के जिला संजय यादव ने उन सभी कंपनियों के मालिक से आव्हान किया है। 20 मई के दिन जिस-जिस जगह पर मतदान है वहां के लोगों को दिन का पैसा न काटते हुए उन्हें अवकाश दिया जाए। जिससे वे अपने मतदान का हक अदा कर सकें। मुंबई समेत ठाणे, पालघर, रायगढ़ और भिवंडी में 20 मई को मतदान होना है।

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक यह मतदान होगा। इसको लेकर कंपनी चालकों और मालिकों से आव्हान किया गया है कि वे कपड़े कर्मचारी जिन्हें इस दिन मतदान करने है उन्हें छुट्टी प्रदान करें। महाराष्ट्र सरकार के उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रतिष्ठानों, कारखानों, दुकानों आदि को मतदान के दिन काम करने वाले कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य है।

Read More मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

यह अवकाश सभी दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों, आवासीय होटलों, भोजनालयों, अन्य घरों, सिनेमाघरों, व्यापार, औद्योगिक उपक्रमों या अन्य प्रतिष्ठानों के साथ- साथ सूचना और प्रौद्योगिकी कंपनियों, शॉपिंग सेंटर, मॉल, निजी कंपनियों के खुदरा विक्रेताओं में काम करने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा।

Read More बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी की याचिका खारिज 

यादव ने कहा कि यदि आवश्यक सेवाओं के लिए श्रम अधिकारियों-कर्मचारियों आदि को पूरे दिन की छुट्टी देना संभव नहीं है, तो मतदान क्षेत्र में श्रमिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए दो से तीन घंटे की छूट दी जानी चाहिए, इस बात का ध्यान रखते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के दिन संस्था के किसी भी सदस्य को मतदान से वंचित नहीं किया जायेगा।

Read More मुंबई बनी दुनिया की 5वीं बेस्ट फूड सिटी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश