महाराष्ट्र के दौरे पर पीएम मोदी... देश के सबसे लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन, कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

PM Modi on Maharashtra tour...will inaugurate the country's longest bridge, will lay the foundation stone of many projects

महाराष्ट्र के दौरे पर पीएम मोदी... देश के सबसे लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन, कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

PM मोदी 12 जनवरी को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे, यहां वह भारत के सबसे लंबे माने जाने वाले सागरीय पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक-एमटीएचएल (अटल सेतु) का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह गुरुवार को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जीजा माता और स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर महाराष्ट्र में रहेंगे।

महाराष्ट्र : PM मोदी 12 जनवरी को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे, यहां वह भारत के सबसे लंबे माने जाने वाले सागरीय पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक-एमटीएचएल (अटल सेतु) का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह गुरुवार को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जीजा माता और स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर महाराष्ट्र में रहेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं कल, 12 जनवरी को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं, जो जीजा माता और स्वामी विवेकानन्द की जयंती भी है। नासिक में, मैं श्री कालाराम मंदिर में प्रार्थना करूंगा और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लूंगा। इसके बाद, पीएम ने आगे लिखा कि मुंबई जाऊंगा जहां से मैं अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर नवी मुंबई की यात्रा करूंगा, जो मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना है। नवी मुंबई में एक सार्वजनिक बैठक में कई अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा।

Read More महायुति सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र में 6,740 किसानों ने आत्महत्या की - अंबादास दानवे 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। वह करीब 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बने अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट को जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे और राज्य में नमो महिला सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

Read More पालघर में छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों और साथियों पर उत्पीड़न के आरोप

इस पुल पर केवल चौपहिया वाहन सौ किमी की रफ्तार से दौड़ेंगे। इसके लिए एक तरफ का टोल टैक्स 250 रुपये देना होगा। इससे दो घंटे में तय की जाने वाली दूरी महज 15 मिनट में तय की जा सकेगी। यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जल्द पहुंचने का बेहतरीन विकल्प है।

Read More महाराष्ट्र अगले पांच वर्षों के भीतर भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अच्छा योगदान देगा - फडणवीस

मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत जाने की दूरी भी कम होगी। मुंबई पोर्ट और जवाहरलाल पोर्ट की कनेक्टिविटी ज्यादा बेहतर होगी। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के मेट्रोपालिटन कमिश्नर डा. संजय मुखर्जी ने कहा कि इससे प्रतिदिन 70 हजार वाहन गुजरेंगे। इससे मुंबई से नवी मुंबई तक यात्रा का समय और ईंधन तो बचेगा ही, पर्यावरण संरक्षण भी होगा। ‘अटल सेतु’ न सिर्फ सुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि इंजीनियरिंग का नायाब नमूना भी है।

Read More जुन्नार तहसील के एलेफ़टा इलाके में तेंदुओं से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में, मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल

मुंबई आने वाले पर्यटक अभी बांद्रा-वरली सी लिंक से ही निहाल हो जाते हैं, अब वे ‘अटल सेतु’ पर सागर के ऊपर लंबी यात्रा करके भी आनंदित होंगे। रिकार्ड समय में बने पुल की आधारशिला भी मोदी ने ही दिसंबर, 2016 में रखी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने कुछ घंटे के नासिक दौरे में गोदावरी नदी के किनारे रामकुंड स्थित कालाराम मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह तपोवन क्षेत्र में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री गिरीश महाजन के अनुसार, प्रधानमंत्री 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे नासिक पहुंचने के बाद सीधे कालाराम मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। वहां से रोड शो करते हुए वह पंचवटी स्थित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।