ठाणे : गेटवे की कंपनी के खाते को हैक करके निकाले 16,180 करोड़ रुपये

ठाणे : गेटवे की कंपनी के खाते को हैक करके निकाले 16,180 करोड़ रुपये

 

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में लोगों के एक समूह ने भुगतान गेटवे सेवा मुहैया कराने वाली एक कंपनी के खाते को कथित रूप से हैक कर अलग-अलग बैंक खातों से 16,180 करोड़ रुपये निकाल लिए। ठाणे पुलिस ने यह जानकारी दी। नौपाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह धोखाधड़ी लंबे अरसे से चल रही थी लेकिन मामला तब सामने आया जब महाराष्ट्र के ठाणे शहर में श्रीनगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस के मुताबिक, शिकायत में अप्रैल 2023 में यहां कंपनी के भुगतान गेटवे खाते को हैक कर उसमें से 25 करोड़ रुपये निकालने का आरोप लगाया गया था। अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि जब पुलिस ने मामले की जांच की तो 16,180 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया।

Read More BMC से क्यूआर कोड आईडी कार्ड मिलने के बाद भी फेरीवाले परेशान; पुलिस और बीएमसी के बीच समन्वय की कमी से उपजा भ्रम

ठाणे अपराध शाखा के एक अधिकारी की शिकायत के बाद नौपाडा थाने में शुक्रवार को संजय सिंह, अमोल अंदाले, अमन,केदान, समीर दिघे, जितेन्द्र पांडेय और अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 409 (विश्वास का आपराधिक उल्लंघन), 467, 468 (जालसाजी), 120 बी (आपराधिक साजिश), 34 (समान इरादा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई : बोरीवली रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब घटना का वीडियो वायरल

पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी जितेन्द्र पांडेय ने पूर्व में आठ से 10 वर्षों तक बैंकों में रिलेशनशिप एवं सेल्स मैनेजर के रूप में काम किया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि इस मामले में कई बड़े लोग शामिल हो सकते हैं और हो सकता है कि गिरोह ने पूरे भारत में कई कंपनियों और लोगों को अपना शिकार बनाया हो। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Read More मुंबई: प्रदर्शन पड़ा भारी, 8 हजार शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटेगा शिक्षा विभाग

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली