शीतकालीन सत्र के बाद प्रक्रिया संभव...क्या शिंदे कैबिनेट के विस्तार पर शाह ने लगा दी मुहर?

Process possible after winter session...Has Shah given seal on expansion of Shinde cabinet?

शीतकालीन सत्र के बाद प्रक्रिया संभव...क्या शिंदे कैबिनेट के विस्तार पर शाह ने लगा दी मुहर?

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबा इंतजार अब खत्म हो सकता है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर आ रही है कि शीतकालीन सत्र के बाद इसे अंजाम दिया जा सकता है। दिल्ली में अमित शाह के साथ देर रात चली बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया गया।  बैठक में फडणवीस और शिंदे दोनों मौजूद थे।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबा इंतजार अब खत्म हो सकता है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर आ रही है कि शीतकालीन सत्र के बाद इसे अंजाम दिया जा सकता है। दिल्ली में अमित शाह के साथ देर रात चली बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया गया।  बैठक में फडणवीस और शिंदे दोनों मौजूद थे।

दरअसल, पहले यह संभावना जताई जा रही थी शीतकालीन सत्र से पहले ही शिंदे-फडणवीस कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में जो खबर आ रही है उससे तो यह संभव नहीं लग रहा है। अब कैबिनेट विस्तार शीतकालीन सत्र के बाद ही तय माना जा रहा है।

Read More महाराष्ट्र : सड़क हादसों में मृतकों में से ८७ प्रतिशत महिलाएं; राष्ट्रीय महमार्गों पर दुर्घटनाएं ज्यादा

वर्तमान में, मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस सहित कैबिनेट रैंक के 20 मंत्री हैं। लेकिन कैबिनेट विस्तार में देरी को लेकर विपक्ष  हमलावर हो गया है। विपक्ष का कहना है कि शिंदे और फडणवीस के हर विधायक को मंत्री का पद चाहिए इसलिए अब भाजपा को डर सता रहा है कि मंत्री पद नहीं मिलने से कहीं असंतुष्ट विधायक बगावत न कर दें।

Read More महायुति के मंत्री संरक्षक मंत्री पद के लिए होड़