आशीष शेलार ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, शाह को चुनौती का मतलब सूरज पर थूकना...

Ashish Shelar targets Uddhav Thackeray, challenges Shah to spit on Suraj...

आशीष शेलार ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, शाह को चुनौती का मतलब सूरज पर थूकना...

goregaon के नेस्‍को में शिवसेना गट प्रमुखों की बैठक में शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के संबोधन के बाद भाजपा की तरफ से उन्हें लगातार निशाने पर लिया जा रहा है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक Ashish Shelar ने कहा कि शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देने से पहले खुद का आत्मचिंतन करना चाहिए।

मुंबई : goregaon के नेस्‍को में शिवसेना गट प्रमुखों की बैठक में शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के संबोधन के बाद भाजपा की तरफ से उन्हें लगातार निशाने पर लिया जा रहा है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक Ashish Shelar ने कहा कि शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देने से पहले खुद का आत्मचिंतन करना चाहिए।

शाह को चुनौती देने का मतलब सूरज पर थूकने जैसा है। शेलार ने ताना मारते हुए कहा कि कौआ कभी भी हंस की चाल नहीं चल सकता। यहां रंगशारदा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शेलार ने कहा कि अमित शाह को चुनौती देने के पहले ठाकरे को खुद का आत्मचिंतन करने की जरूरत है। अमित शाह को चुनौती देने से पहले उद्धव ठाकरे को आईने के सामने खड़े रहने की जरूरत है।

Read More मुंबई: हम किसी भी भाषा के खिलाफ नहीं है...मराठी-हिंदी विवाद के बीच मुंबई में उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान 

उन्हें पता चल जाएगा कि आप जिसे चुनौती दे रहे हैं, उनकी ताकत के सामने आप कहां खड़े हुए हैं? खुद की ताकत पर आप महाराष्ट्र में सरकार बना सके? आप शिवसेना के 100 विधायक चुनकर लाए? 100 तो बहुत दूर की बात है, कभी 75 का आंकड़ा भी पार किया है?

Read More मालेगांव विस्फोट; पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपी बरी

अमित शाह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार नहीं दो बार 100 विधायक चुनकर लाए, उन्हें चुनौती देने का मतलब सूरज पर थूकने जैसा है। कौआ कभी भी हंस की चाल नहीं चल सकता। बता दें कि उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा था कि हिम्मत है तो महीने भर में बीएमसी और विधानसभा चुनाव कराकर दिखाएं।

Read More पालघर : कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बड़ी चुनौती; पुलिस पाटिलों के 500 से ज़्यादा पद रिक्त

शेलार ने सवाल किया कि उद्धव ठाकरे पीएफआई और इस्लामी आतंकवादी संगठनों पर बोलने से क्यों बचते रहे? उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे परियोजना विरोधी हैं।   300 जगह डांडिया-गरबा शेलार ने कहा कि 49 जगहों पर भाजपा की तरफ से गरबा-डांडिया का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कई मंडलों को भाजपा ने पुरस्कृत किया है।

Read More मुंबई, ठाणे, वसई, वाशी और पनवेल में 123 वाहनों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई; 78 बाइक टैक्सियाँ ज़ब्त

242 मंडलों में 300 जगहों पर भाजपा ''उदे गं अंबे उदे'' का जयघोष करेगी। इसके अलावा मुंबई भाजपा की तरफ से मुंबई में भव्य स्वरूप में 17 जगहों पर डांडिया-भोंडला का आयोजन किया जाएगा। इस जगहों पर डांडिया के जाने-माने कलाकार उपस्थित रहेंगे।

उन्‍होंने कहा कि उपमुख्‍यमंत्री तथा गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से निवेदन किया गया है कि पिछले दो साल बाद युवत-युवतियां डांडिया का आनंद लेंगे, ऐसे में कम से कम तीन दिनों के लिए डांडिया के 10 बजे की समय सीमा को देर रात 12 तक किया जाए। आने वाले दिनों में इस पर निर्णय होगा।