मुंबई के मशहूर ‘डब्बा वालों’ ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद दुख जाहिर किया

Mumbai's famous 'dabbawalas' express grief after the death of Queen Elizabeth II

मुंबई के मशहूर ‘डब्बा वालों’ ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद दुख जाहिर किया

मुंबई के मशहूर ‘डब्बा वालों’ ने शुक्रवार को कहा कि वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद दुख की घड़ी में ब्रिटेन के शाही परिवार और दुनियाभर के लोगों के साथ हैं।

मुंबई के मशहूर ‘डब्बा वालों’ ने शुक्रवार को कहा कि वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद दुख की घड़ी में ब्रिटेन के शाही परिवार और दुनियाभर के लोगों के साथ हैं।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार रात निधन हो गया। वह 96 साल की थीं। वह लंबे समय से बीमार थीं।

Read More मुंबई : अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने स्कूलों और झुग्गी-झोपड़ियों में मानसून सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

डब्बा वाले लोगों के घरों तथा रेस्तरां से दोपहर का खाना उनके कार्यालय तक पहुंचाने के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

Read More मुंबई : वानखेड़े स्टेडियम के सेकंड फ्लोर पर स्थित स्टोर से लाखों की जर्सी चोरी...

‘नूतन मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स एसोसिएशन’ के एक पदाधिकारी रघुनाथ मेडगे ने कहा, ‘‘मुंबई के डब्बा वालों की ओर से मैं, शाही परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता
हूं।’’

Read More नवी मुंबई क्षेत्र में रोड पर कचरा डंपिंग करते दो डम्पर जब्त... पुलिस ने फरार दोनों चालकों को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि डब्बा वालों को दुनिया में कोई नहीं जानता था लेकिन वे महारानी एलिजाबेथ और शाही परिवार के कारण मशहूर हो गए।

Read More मुंबई यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला, 17 नए कॉलेज खोलने की मंजूरी, 13 स्किल बेस्ड होंगे

मेडगे और एसोसिएशन के एक अन्य पदाधिकारी सोपाल मारे अप्रैल 2005 में प्रिंस चार्ल्स तथा कैमिला पार्कर के शाही शादी समारोह में शामिल हुए थे।

शाही विवाह के लिए लंदन की आठ दिन की यात्रा को याद करते हुए मेडगे ने कहा कि उन्होंने विंडसर कैसल में महारानी एलिजाबेथ तथा शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुबह का नाश्ता किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने विंडसर कैसल में शाही परिवार के साथ दो बार सुबह का नाश्ता किया था और महारानी वहां मौजूद थीं।’’

उन्होंने कहा कि वे की दिक्कत के कारण उनसे बातचीत नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने उनके साथ बहुत विनम्रतापूर्वक व्यवहार किया।