नवी मुंबई क्षेत्र में रोड पर कचरा डंपिंग करते दो डम्पर जब्त... पुलिस ने फरार दोनों चालकों को किया गिरफ्तार

Two dumpers seized while dumping garbage on the road in Navi Mumbai area... Police arrested both the absconding drivers

नवी मुंबई क्षेत्र में रोड पर कचरा डंपिंग करते दो डम्पर जब्त... पुलिस ने फरार दोनों चालकों को किया गिरफ्तार

नवी मुंबई क्षेत्र में सिडको द्वारा अधिग्रहित भूमि के एक बड़े क्षेत्र में चोरी-छिपे मलबा डालने आए एक डंपर को पकड़ा गया। यह कार्रवाई सिडको सुरक्षा प्रभाग अधिकारी और वाशी पुलिस ने संयुक्त रूप से की। हालांकि, जैसे ही पुलिस ने इसे रोका, डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

नवी मुंबई : नवी मुंबई क्षेत्र में सिडको द्वारा अधिग्रहित भूमि के एक बड़े क्षेत्र में चोरी-छिपे मलबा डालने आए एक डंपर को पकड़ा गया। यह कार्रवाई सिडको सुरक्षा प्रभाग अधिकारी और वाशी पुलिस ने संयुक्त रूप से की। हालांकि, जैसे ही पुलिस ने इसे रोका, डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

डंपर चालक सिडको निगम द्वारा अधिग्रहित और अधिग्रहित की जा रही भूमि/भूखंड पर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मलबा डाल रहे हैं। इस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ डंपर मुंबई से नवी मुंबई में मलबा डालने आ रहे हैं। इसलिए, सिडको अधिकारियों और नवी मुंबई पुलिस विभाग के साथ सिडको क्षेत्र में अभियान चलाते समय मुंबई की ओर से आ रहे दो डंपर कब्जे में ले लिया हालांकि, जब डंपर को रोका गया, तो दोनों डंपरों के चालक भाग गए। पुलिस ने उनकी तलाश की और रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज