पुणे में एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया
Trainee plane crashed in Pune
By: Rokthok Lekhani
On
महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल, महिला पायलट घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल पर वायुसेना का स्टाफ पहुंच चुका है।
पुणे जिले के इंदापुर तालुका के कदबनवाड़ी गांव में सुबह साढ़े 11 बजे के आस पास एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में एक महिला ट्रेनी थी। बता दें कि विमान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Read More मुंबई: 'परिसीमन का आरक्षण से कोई संबंध नहीं', एनसीपी (एसपी) प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी का बयान
इस दौरान 22 वर्षीय ट्रेनी पायलट भाविका राठौड़ घायल बताई जा रही है। विमान कार्वर एविएशन बारामती का है। फिलहाल, घटना स्थल का दौरा करने के लिए उनका स्टाफ मौके पर मौजूद है। फिलहाल, अभी तक हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। जांच शुरू कर दी गई है।


