महाराष्ट्र में 11 करोड़ लोगों के दिलों में बसती है शिवसेना... और क्या सबूत चाहिए - संजय राउत

Shiv Sena resides in the hearts of 11 crore people in Maharashtra... what more proof is needed - Sanjay Raut

महाराष्ट्र में 11 करोड़ लोगों के दिलों में बसती है शिवसेना... और क्या सबूत चाहिए - संजय राउत

महाराष्ट्र : शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि राज्य की जनता उन लोगों को नहीं भूलेगी जिन्होंने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है. राउत की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब निर्वाचन आयोग ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमों को पार्टी के चुनाव चिह्न पर अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज जमा करने को कहा है. राउत ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 56 साल पहले बालासाहेब ठाकरे द्वारा गठित एक पार्टी को जनता का समर्थन साबित करने के लिए दस्तावेज जमा करने को कहा गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के 11 करोड़ लोग शिवसेना के समर्थन का सबूत हैं. 10-12 लोगों को रिश्वत देकर तोड़ लेना कोई सबूत नहीं है.’’

राउत ने आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठे लोगों के हाथ में बागी (विधायक) हथियार बन गए हैं, जो बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के लोग आपको मुंहतोड़ जवाब देंगे.’’ उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे को उनके राज्यव्यापी दौरे के दौरान लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है.

Read More राज्यसभा सीट पर NCP में मंथन, प्रफुल पटेल के घर हुई अहम बैठक

राउत ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने शिवसेना की पीठ में छुरा घोंपा है, जिन्होंने महाराष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंचाया है, उन्हें राज्य के लोग कभी माफ नहीं करेंगे.’’ राउत ने सवाल किया, ‘‘शिवसेना महाराष्ट्र के हर व्यक्ति के दिल में बसती है. यह महाराष्ट्र में हर हाथ को ताकत देती है. और क्या सबूत चाहिए.’’ निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि दोनों खेमों से दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है, जिनमें पार्टी की विधायी और संगठनात्मक इकाइयों से समर्थन का पत्र तथा विरोधी गुटों के लिखित बयान शामिल हैं.

Read More संजय राउत और राज ठाकरे के बीच गुप्त मुलाकात, 'ऑपरेशन टाइगर' के बीच महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज

 

Read More मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा 1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन