मुंबई में प्रेमी ने की प्रेमिका के घर चोरी, ओशिवारा पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Lover robbed girlfriend's house in Mumbai, Oshiwara police arrested three people

मुंबई में प्रेमी ने की प्रेमिका के घर चोरी, ओशिवारा पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई: ओशिवारा पुलिस ने एक 28 वर्षीय प्रेमी को अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही प्रेमिका के घर में लाखों की चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी की पहचान प्रीतेश मांजरेकर और उसके साथियों की रोहित कोरडे और रोहित हेगड़े के रूप में की है। 

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता (प्रेमिका) गिरफ्तार प्रेमी से संबंध तोड़ना चाहती थी, इसी वजह प्रेमी ने उसे आर्थिक रूप से अपने पर निर्भर बनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने इनके पास से पांच लाख से अधिक कीमत का कीमती सामान, नकदी और जेवर बरामद करने का दावा किया है।

Read More मुंबई : बोरीवली रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब घटना का वीडियो वायरल

पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मांजरेकर और शिकायतकर्ता महिला कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उनके रिश्ते में दरार आ गई। इस वजह से शिकायतकर्ता महिला ने उससे अलग होने का फैसला किया। मांजरेकर को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने दोनों आरोपियों के साथ मिलकर उसका घर लूटने की योजना बनाई, ताकि महिला उस पर निर्भर हो जाए और उससे ब्रेकअप नहीं करें।

Read More खार पुलिस ड्रग प्लांटिंग मामला: सीसीटीवी सबूत के दो साल बाद भी गिरफ्तारी और चार्जशीट का इंतजार

मांजरेकर ने दोनों को पहले से तैयार फ्लैट की डुप्लीकेट चाबियां दी, उनसे अपनी प्रेमिका के घर से सारा कीमती सामान निकालने के लिए कहा और खुद वह अपनी प्रेमिका को होटल में रात के खाने के बहाने अपने साथ बाहर ले गया था। घर पहुंचने के बाद शिकायतकर्ता ने देखा कि सोने के गहने, घड़ियां और नकदी सहित उसका सारा कीमती सामान उस जगह से गायब था जहां वह उन्हें रखती थी। उसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि  जोगेश्वरी निवासी मांजरेकर ने एमबीए की पढ़ाई पूरी की है और वह एक निजी फर्म में कार्यरत था और वह शिकायतकर्ता महिला के साथ लोखंडवाला स्थित उसके फ्लैट में रह रहा था। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस निरीक्षक मनोहर घनवडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Read More मुंबई लोकल के लगेज कोच में दो यात्री आपस में भिड़े, एक दूसरे को जड़े मुक्के, दोनों अस्पताल में भर्ती

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली