साकीनाका इलाके में 23 वर्षीय टेलर का क्षत-विक्षत शव उसके किराए के घर में पलंग के भीतर से बरामद

The mutilated body of 23-year-old Taylor was found inside the bed in his rented house in Sakinaka area.

साकीनाका इलाके में 23 वर्षीय टेलर का क्षत-विक्षत शव उसके किराए के घर में पलंग के भीतर से बरामद

मुंबई : मुंबई के साकीनाका इलाके में सोमवार को 23 वर्षीय एक टेलर का क्षत-विक्षत शव उसके किराए के घर में पलंग के भीतर से बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दर्जी की लापता पत्नी को इस मामले में संदिग्ध के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक नसीम खान नामक टेलर का शव खैरानी रोड इलाके में उसके घर में मिला था, जबकि उसकी पत्नी रुबीना का पिछले दो दिनों से कोई पता नहीं चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘नसीम और उसकी पत्नी रुबीना के बीच नियमित रूप से झगड़ा होता था। 14 जुलाई को जब नसीम के पिता ने उसे फोन किया, तो रुबीना ने कॉल का जवाब दिया और कहा कि नसीम की तबीयत ठीक नहीं है। नसीम के पिता बाद में घर पहुंचे और उन्होंने घर को बंद पाया। बाद में, पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और नसीम का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।’’ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More मुंबई हाउसिंग सोसाइटी नियम: मेंटेनेंस, सदस्यों के कर्तव्य और विवाद समाधान को लेकर विशेषज्ञों ने दूर किए भ्रम

 

Read More मुंबई : लोकल ट्रेन में यात्री को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

 

Read More मुंबई : 55 वर्षीय महिला ज्योति प्रकाश पवार की हत्या के मामले में माथे के पसीने ने खोला हत्या का राज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News